काव्या मारन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'दुश्मन' के प्यार में पड़ीं काव्या मारन! किसके गिरफ्त में है IPL की हसीना का दिल?

Kavya Maran Boyfriend: काव्या की खूबसूरती देखकर हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर काव्या किसके साथ रिलेशनशिप में है? तो आपको ये बात जानकर काफी हैरानी होगी कि वह अपने दुश्मन से प्यार करती हैं।

मृणाल पाठक

Kavya Maran Boyfriend: आईपीएल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद अपने खेल के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन ये टीम अपनी मालकिन काव्या मारन के लिए ज्यादा मशहूर हैं। वह आईपीएल के दौरान काफी एक्टिव दिखाई देती है। अपनी टीम के हर मुकाबले देखने के लिए मैदान पर भी आती हैं। उनकी खूबसूरती के बहुत से लोग कायल भी हैं। लेकिन, क्या आप ये बात जानते हैं कि काव्या अपने दुश्मन को ही अपना दिल दे चुकी हैं।

दरअसल, काव्या की खूबसूरती देखकर हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर काव्या किसके साथ रिलेशनशिप में है? तो आपको ये बात जानकर काफी हैरानी होगी कि वह अपने दुश्मन से प्यार करती हैं। जी हां...SRH की मालकिन काव्या अपने दुश्मन को दिल दे बैठी हैं।

ऐसा दावा किया जाता है कि काव्या का नाम देश के सबसे महंगे और लोकप्रिय संगीतकारों में से एक अनिरुद्ध का नाम रविचंदर के साथ जुड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों रिलेशनशिप में है और काव्या उन्हें डेट कर रही हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि अनिरुद्ध उनके दुश्मन कैसे बन गए?

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि अनिरुद्ध आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की प्रतिद्वंद्वी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का एंथम सॉन्ग कंपोज करते हैं। 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' गाने से मशहूर हुए अनिरुद्ध सीएसके और उसके पूर्व कप्तान धोनी को काफी पसंद करते हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि धोनी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने रजनीकांत की फिल्म जेलर का गाना 'हुकुम' कंपोज किया था, जो चेपॉक में धोनी की एंट्री पर बजाया जाता है।

इस तरह फैंस के लिए अनिरुद्ध SRH के दुश्मन बन गए। हालांकि काव्या मारन या अनिरुद्ध ने इस रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। लेकिन फिर भी दोनों के रिश्तों को लेकर अक्सर बाते होती रहती है।

जानकारी के लिए बता दें कि काव्या मारन मीडिया बिजनेस टाइकून कलानिधि मारन की बेटी हैं। वे भारत की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक सन टीवी नेटवर्क के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सन टीवी नेटवर्क की कीमत करीब 5.3 बिलियन डॉलर है। काव्या मारन की संपत्ति करीब 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 427 करोड़ रुपये है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें