क्रिकेट

IND vs SA: पहले टेस्ट के लिए कोलकाता पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम, साथियों के साथ जुड़े टेम्बा बवुमा

दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में होने वाले पहले टेस्ट के लिए कोलकाता पहुंची। कप्तान तेम्बा बावुमा बेंगलुरु में भारत ए के खिलाफ मैच के बाद टीम से जुड़े।

उज्जवल सिन्हा

South Africa team reached Kolkata: विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए कोलकाता पहुंच गई है। कप्तान तेम्बा बावुमा भी बेंगलुरु में भारत ए के खिलाफ मैच खत्म करने के बाद टीम से जुड़ गए हैं।

टीम का पहला दल रविवार को ही कोलकाता पहुंच गया था। जिसमें मुख्य कोच शुकरी कोनराड, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, मार्को यानसन और पाकिस्तान में सीमित ओवरों की श्रृंखला में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी शामिल थे। दक्षिण अफ्रीका टीम के स्थानीय मैनेजर ने पीटीआई को बताया, “बावुमा के साथ एक और खिलाड़ी एवं कुछ अधिकारी आज सुबह बेंगलुरु से यहां पहुंचे। मुख्य कोच समेत बाकी सदस्य रविवार को ही आ गए थे। उम्मीद है कि दोनों टीमें मंगलवार से अभ्यास शुरू करेंगी।”

चोट के बाद टेम्बा बावुमा की वापसी

बावुमा पिंडली की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने लय में लौटने के लिए भारत ए के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 101 गेंदों पर 59 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। मध्यक्रम के बल्लेबाज जुबैर हमजा भी बेंगलुरु में दोनों अभ्यास मैच खेलने के बाद मुख्य टीम से जुड़ गए हैं।

भारतीय टीम भी पहुंची कोलकाता

वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला खत्म होने के बाद रविवार देर रात कोलकाता पहुंची। इस दल में मुख्य कोच गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल शामिल हैं। अन्य खिलाड़ी भी जल्द ही अलग-अलग समूहों में टीम से जुड़ेंगे।

गिल की कप्तानी में हुआ शुभ शुरुआत

भारत ने 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत शुभमन गिल की कप्तानी में की थी। उनकी अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ की, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की। यह श्रृंखला भारत की इस वर्ष की अंतिम टेस्ट सीरीज़ होगी। इसके बाद टीम अगले साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले कोई लाल गेंद वाला मैच नहीं खेलेगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा