साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित, कई नए चेहरे को मिला मौका

South Africa ODIs Team Announced: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है।

उज्जवल सिन्हा

South Africa ODIs Team Announced vs Australia: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान किया गया है। साउथ अफ्रीका ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को वनडे टीम में शामिल किया गया है। दोनों इस सीरीज में अपना डेब्यू भी कर सकते हैं।

साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में 2-1 से हार मिली थी। अब अफ्रीका की नजरें वनडे सीरीज पर होगी। वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। वहीं इस टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा को सौंपी गई है। वहीं केशव महाराज की भी वापसी हुई है। इसके अलावा कई नए चेहरे को भी मौका दिया गया है। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और प्रेनेलन सुब्रायन जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

क्वेना मफाका को भी वनडे सीरीज में मिला मौका

वहीं टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले क्वेना मफाका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट चटकाए। पहले मैच में उन्होंने 4 विकेट लिए। उसके बाद दूसरे मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किया। तीसरे और आखिरी मुकाबले में मफाका ने 2 विकेट चटकाए।

टी20 सीरीज में ब्रेविस ने मचाया धमाल

इस टी20 सीरीज में डेवाल्ड ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीन पारियों में 90 की औसत से 180 रन बनाए। ब्रेविस ने पहले मैच में केवल 2 रन बनाए। उसके बाद दूसरे मुकाबले में ब्रेविस ने नाबाद 125 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उसके बाद तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में 53 रनों की पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद अब उन्हें वनडे डेब्यू का भी मौका मिला है।

टेम्बा बावुमा ने क्या कहा?

वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब आप युवा खिलाड़ियों को देखते हैं, तो यह हमेशा रोमांचक होता है। जाहिर है कि ब्रेविस पर ही सभी की निगाहें हैं। वह अपना दमखम दिखा रहे हैं। अपनी क्षमता दिखा रहे हैं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि वह वनडे में कितना कमाल दिखा सकते हैं।

तीन मैचों की वनडे सीरीज का कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 19 अगस्त से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच केर्न्स में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा वनडे 22 अगस्त को मैके में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला भी मैके में 24 अगस्त को खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, टोनी डी जोर्जी, एडेन मार्करम, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रयान रिकलटन, ट्रिस्टन स्टब्स और प्रेनेलन सुब्रायन।

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर

Amit Shah: 1982 की वह पहली मुलाकात, जिसने बदल दी भारतीय राजनीति की दिशा; जानिए मोदी-शाह की दोस्ती का राज

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?