साउथ अफ्रीका के क्वेना मफाका ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के तेज गेंदबाज बने

Kwena Maphaka Creates History: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने 4 विकेट लेते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
साउथ अफ्रीका के क्वेना मफाका ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के तेज गेंदबाज बने
क्वेना मफाका (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kwena Maphaka Creates History: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजा क्वेना मफाका ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। मफाका टी20 इंटरनेशनल में एक मैच में चार विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए हैं।

रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वेना मफाका ने 4 विकेट चटकाए। वो 19 वर्ष और 124 दिन में पूर्ण सदस्य टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के तेज गेंदबाज बन गए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ मफाका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े अपने नाम किए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैचों में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के आंकड़े

गेंदबाज़ ओवर मेडन ओवर रन विकेट मैदान वर्ष
क्वेना माफाका 4 0 20 4 डार्विन 2025
काइल एबॉट 4 0 21 3 एडीलेड 2014
डेविड वीस 4 0 21 3 सिडनी 2014
इमरान ताहिर 4 0 21 3 डरबन 2016
एंड्रू हॉल 4 0 22 3 जोहान्सबर्ग 2006

तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने अपने शानदार प्रदर्शन से मैच की दिशा ही बदल दी। उन्होंने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल ओवेन का डिफेंस भेदते हुए पहला विकेट हासिल किया। इसके बाद उन्होंने बेन ड्वारशुइस को 19 गेंदों में 17 रन पर आउट कर, उनकी और टिम डेविड (83 रन) के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 59 रनों की अहम साझेदारी को तोड़ा।

15वें ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान मार्करम ने मफाका की गेंद पर कैच पकड़कर उन्हें तीसरी सफलता दिलाई। अपने अंतिम ओवर यानी पारी के 19वें ओवर में मफाका ने दो और अहम विकेट चटकाए। दूसरी गेंद पर टिम डेविड आउट हुए, जबकि पांचवीं गेंद पर एडम जम्पा को आउट करके चौथी सफलता प्राप्त की। मफाका ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 ओवर फेंके और 20 रन देकर चार विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की ओर से एक पारी में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी रन गेंदें छक्के स्ट्राइक रेट मैदान वर्ष
टिम डेविड 83 52 8 159.61 डार्विन 2025
डेविड वॉर्नर 89 43 6 206.97 मेलबर्न 2009
डेविड हसी 88 44 6 200.00 जोहान्सबर्ग 2009
मिचेल मार्श 79 39 6 202.56 डरबन 2023
ट्रैविस हेड 91 48 6 189.58 डरबन 2023

ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड ने रविवार को क्रीज पर रहते हुए चार चौके और आठ छक्के लगाए। डेविड के आठ छक्के दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेले गए किसी टी20I मैच में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com