साउथ अफ्रीका की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

महिला वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित, 17 वर्षीय विकेटकीपर बैटर को मिली जगह

South Africa women's team for World Cup: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में 17 वर्षीय खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

South Africa announced Women's team for World Cup: महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान कर दिया गया है। 30 सितंबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम में 17 साल की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कराबो मेसो को भी टीम में शामिल किया गया है।

मेसो ने इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में सीनियर टीम के लिए डेब्यू की थी। उसके बाद वो साउथ अफ्रीका के लिए अब तक दो वनडे मुकाबले और पांच टी20 मुकाबले खेल चुकी है। मेसो 2023 और 2025 में दो अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भाग लेने के बाद अपने पहले सीनियर विश्व कप में हिस्सा लेंगी।

डेन वैन नीकर्क को नहीं मिली जगह

साउथ अफ्रीका ने महिला वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डेन वैन नीकर्क को शामिल नहीं किया गया है। जिन्होंने हाल में ही संन्यास से वापसी की थी। ऐसी पहले से ही संभावना थी कि उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।

नीकर्क ने वर्ल्ड कप खेलने के लिए अपने संन्यास से वापसी का फैसला किया था। लेकिन क्रिकेट साउथ अफ्रीका की चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान को तवज्जो नहीं दिया और युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। साउथ अफ्रीका ने लॉरा वोलवार्ट की नेतृत्व में टीम की घोषणा की। इसके अलावा टीम में पूर्व कप्तान सुने लुस, मारिजेन कैप, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका जैसी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान से होगा मुकाबला

साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 16 सितंबर, दूसरा मुकाबला 19 सितंबर और तीसरा और आखिरी मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी।

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से खेलेगी पहला मुकाबला

महिला वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम अपना पहला मुकाबला तीन अक्टूबर को गुवाहाटी में इंग्लैंड से भिड़ेगी। वहीं टूर्नामेंट के मेजबान भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका 9 अक्टूबर को विशाखापत्तनम के मैदान में उतरेगी।

वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायोन, नेदिन डि क्लार्क, मारिजेन कैप, ताजमिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे। ट्रैवलिंग रिजर्व: मिआने स्मिट।

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट