सोनम येशे (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भूटान के सोनम येशे ने रचा इतिहास, T20I में एक पारी में 8 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Bhutan Spinner Creates History: भूटान के स्पिनर सोनम येशे ने म्यांमार के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में चार ओवर में 7 रन देकर 8 विकेट लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

उज्जवल सिन्हा

Sonam Yeshey Creates History: भूटान के क्रिकेटर सोनम येशे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भूटान के स्पिनर सोनम येशे ने पुरुषों के T20 इंटरनेशनल मैच में आठ विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया है। इस लेफ्ट-आर्म स्पिनर ने 26 दिसंबर को भूटान के गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में म्यांमार के खिलाफ तीसरे T20I मैच में यह अनोखा कारनामा किया।

22 वर्षीय सोनम येशे ने चार ओवर में केवल सात रन खर्च करते हुए आठ विकेट हासिल किए, जिससे म्यांमार टीम 45 रन पर सिमट गई। इससे पहले भूटान ने नौ विकेट पर 127 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के बाद भूटान क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, ‘‘एक यादगार स्पेल। सोनम येशे ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करके चार ओवर में सात रन देकर आठ विकेट लिए और इस तरह से नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।''

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज द्वारा आठ विकेट लेने का पहला रिकॉर्ड है। इससे पहले सबसे बेहतर गेंदबाजी का रिकॉर्ड मलेशिया के तेज गेंदबाज स्याजरुल इद्रस के नाम था, जिन्होंने 2023 में चीन के खिलाफ सात विकेट लिए थे और सिर्फ आठ रन दिए थे। इसके अलावा, बहरीन के अली दाऊद भी ऐसे एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सात विकेट लिए हैं। उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में भूटान के खिलाफ 19 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे।

यह भी पढ़ें:

मेंस टी20 इंटरनेशनल में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

स्थान नाम मुकाबला तारीख विकेट/रन (Bowling Figures)
1 सोनम येशे (भूटान) म्यांमार के खिलाफ दिसंबर 2025 8/7
2 स्याजरुल इदरस (मलेशिया) चीन के खिलाफ जुलाई 2023 7/8
3 अली दाऊद (बहरीन) भूटान के खिलाफ दिसंबर 2025 7/19
4 हर्ष भारद्वाज (सिंगापुर) मंगोलिया के खिलाफ सितंबर 2024 6/3
5 पीटर आहो (नाइजीरिया) सिएरा लियोन के खिलाफ अक्टूबर 2021 6/5

अगर टी20 मैचों की बात करें तो नीदरलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन एकरमैन ने 2019 में लीसेस्टरशर की तरफ से बर्मिंघम बियर्स के खिलाफ 18 रन देकर सात विकेट लिए थे। वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने भी इस साल की शुरुआत में ढाका कैपिटल्स के खिलाफ 19 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे। सोनम येशे के इस प्रदर्शन ने भूटान क्रिकेट को बड़ी उपलब्धि दी है। अब भूटान क्रिकेट की रफ्तार भी तेज हो जाएगी। उम्मीद है कि इस प्रदर्शन के बाद भूटान में क्रिकेट का क्रेज बढेगा।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला