द हंड्रेड क्रिकेट मैच  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

क्रिकेट मैच के बीच अचानक छा गया अंधेरा, खेल छोड़ सूर्य ग्रहण देखने लगे खिलाड़ी और दर्शक; देखें वीडियो

The Hundred Tournament: इंग्लैंड में 'द हंड्रेड' मुकाबले के दौरान आसमान में सूर्य ग्रहण दिखने पर खिलाड़ी और दर्शक मैच छोड़ इस अद्भुत नजारे को निहारने लगे।

सृष्टि मौर्य

Solar Eclipse Visible During The Cricket Match: द हंड्रेड के एक मुकाबले के दौरान उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब मैच के बीच आसमान में सूर्य ग्रहण दिखाई देने लगा। बर्मिंघम फीनिक्स और एमआई लंदन के बीच मुकाबला चल रहा था।

जैसे ही सूर्य ग्रहण शुरू हुआ, खिलाड़ियों से लेकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों तक सभी का ध्यान मैच से हटकर आसमान की ओर चला गया। इस अनोखे पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत में ग्रहण दिखाई नहीं दिया

ये घटना भारतीय समयानुसार बुधवार देर शाम हुई। इस दिन सूर्य ग्रहण पड़ा था। भारत में ये ग्रहण दिखाई नहीं दिया, लेकिन दुनिया के कुछ हिस्सों में लोगों को इसे देखने का मौका मिला।

इसी दौरान इंग्लैंड में द हंड्रेड का मुकाबला खेला जा रहा था। बर्मिंघम फीनिक्स और एमआई लंदन की टीमें आमने-सामने थीं और मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच रहा था।

सूर्य का आकार बदलने लगा

मुकाबले में एमआई लंदन की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। 100 गेंदों के इस मुकाबले में जब टीम की पारी की करीब 60 गेंदें पूरी हो चुकी थीं, तभी आसमान में सूर्य का आकार धीरे-धीरे बदलने लगा। कुछ देर पहले तक तेज रोशनी दे रहा सूरज धीरे-धीरे आधे चांद जैसा दिखाई देने लगा।

आसमान में ये नजारा देखते ही स्टेडियम में मौजूद लोगों का ध्यान मैच से हट गया। दर्शक अपनी सीटों से आसमान की ओर देखने लगे। कई लोगों ने सूर्य ग्रहण देखने के लिए खास चश्मे का इस्तेमाल किया। मैदान पर भी इस अनोखे नजारे को लेकर उत्सुकता देखने को मिली।

सबकी की नजरें आसमान पर टिकी रहीं

सूर्य ग्रहण के कारण मुकाबले को कुछ समय के लिए रोका भी गया। हालांकि मैच ज्यादा देर तक नहीं रुका और जल्द ही दोबारा शुरू हो गया। इसके बावजूद जब तक ग्रहण का नजारा दिखाई देता रहा, स्टेडियम में मौजूद लोगों की नजरें आसमान पर ही टिकी रहीं। क्रिकेट से ज्यादा उस समय सूर्य ग्रहण चर्चा का विषय बन गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बीच किस तरह स्टेडियम में मौजूद लोग क्रिकेट छोड़कर आसमान में दिखाई दे रहे सूर्य ग्रहण को देखने लगे। ये नजारा क्रिकेट मैच के दौरान बेहद दुर्लभ और यादगार पल बन गया।

कैसा रहा मुकाबला?

मुकाबले की बात करें तो एमआई लंदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। इसके जवाब में बर्मिंघम फीनिक्स की टीम ने लक्ष्य का पीछा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन 100 गेंदों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। इस तरह एमआई लंदन ने मुकाबला सिर्फ 2 रन से जीत लिया।

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात