स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना का जलवा, फिर हासिल किया नंबर-1 का ताज, अलाना किंग का गेंदबाजी में रहा दबदबा

ODI Rankings Latest Update: ICC रैंकिंग में स्मृति मंधाना ने अपनी धाक जमा दी है। उन्होंने महिला ODI रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर अपनी शानदार फॉर्म का लोहा मनवाया है।

संजय सिंह बिष्ट

Smriti Mandhana ICC ODI Ranking: ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर महिला क्रिकेट में बड़ा बदलाव दिखाया है। टीम इंडिया की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद फिर से ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ODI मुकाबलों में उनके शानदार प्रदर्शन का यह परिणाम है।

स्मृति मंधाना फिर बनी नंबर-1

मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के तहत ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए तीन ODI मैचों के बाद जारी ICC रैंकिंग में मंधाना ने 790 रेटिंग पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल किया। उन्होंने सीरीज में 58 और 31 रनों की अहम पारियां खेलीं, जिसने उनकी रैंकिंग को मजबूती दी। वोल्वार्ड्ट के पास मार्च-अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में फिर से शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका रहेगा।

दीप्ति शर्मा को हुआ नुकसान

ODI ऑलराउंडर रैंकिंग में ऐश गार्डनर अभी भी नंबर-1 पर बनी हुई हैं, जबकि वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज दूसरे स्थान पर हैं। गार्डनर की रेटिंग 516 है और हेली की 418। एनाबेल सदरलैंड ने दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया, जबकि मारिजान कैप दो स्थान गिरकर चौथे स्थान पर आ गई। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक स्थान नीचे खिसककर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग ने चार स्थान की बड़ी छलांग लगाकर सातवें स्थान पर कब्जा किया।

अलाना किंग बनीं नंबर-1 गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज अलाना किंग ने इस पूरे हफ्ते शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनका औसत 16.71 रहा। भारत के खिलाफ तीसरे ODI में उन्होंने 10 ओवर में 4/33 विकेट अपने नाम किए। जिस कारण ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ 185 रनों की बड़ी जीत मिली। इस प्रदर्शन के साथ ही किंग पहली बार ICC रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर पहुंच गईं और 775 रेटिंग के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भी हासिल की। किंग के अलावा चार और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने टॉप-8 में जगह बनाई है। ऐश गार्डन तीसरे, एनाबेल सदरलैंड पांचवें, मेगन शुट्ट सातवें और किम गर्थ आठवें स्थान पर हैं।

मूनी और हीली ने दिखाई शानदार फॉर्म

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और एलिसा हीली ने टीम इंडिया के खिलाफ ODI सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके दो-दो स्थान की छलांग लगाई। मूनी अब तीसरे जबकि हीली चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। हीली इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के करीब हैं और भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के बाद अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कहेंगी।

हरमनप्रीत कौर को भी फायदा

तीन मैचों की ODI सीरीज हारने के बावजूद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रैंकिंग में लाभ उठाया। उन्होंने 53, 54 और 25 रन की पारियों से ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में चार स्थान की बढ़त बनाई और नौवें नंबर पर पहुंच गईं। इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि कौर लगातार अच्छी फॉर्म में हैं और टीम के लिए भरोसेमंद बल्लेबाज बनी हुई हैं। इस ताजा ICC रैंकिंग ने महिला क्रिकेट में खिलाड़ियों की स्थिति और टीमों के प्रदर्शन को स्पष्ट किया है।

स्मृति मंधाना की नंबर-1 पोजिशन, दीप्ति शर्मा का एक स्थान का नुकसान, मूनी और हीली की छलांग, और हरमनप्रीत कौर का शीर्ष-10 में वापसी, सभी ने महिला क्रिकेट को रोमांचक बनाए रखा है। इस रैंकिंग के आधार पर आगामी सीरीज और टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों की रणनीति और टीम चयन पर असर पड़ेगा।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज