स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

स्मृति मंधाना की नजरें एक और बड़े रिकॉर्ड पर, 62 रन बनाते ही शुभमन गिल को छोड़ेंगी पीछे

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना को श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में 62 रनों की जरूरत है। 62 रन बनाते ही स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी।

उज्जवल सिन्हा

Smriti Mandhana Set To Surpass Shubman Gill: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला आज 30 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है। मंधाना को एक खास रिकॉर्ड बनाने के लिए मात्र 62 रनों की जरूरत है। 62 रन बनाते ही मंधाना पुरुष और महिला दोनों में साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बन जाएगी।

इस साल 2025 में मंधाना ने सभी फॉर्मेट में 1,703 रन बनाए हैं, जो किसी भी महिला क्रिकेटर द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में बनाए गए सबसे ज़्यादा रन हैं। सिर्फ 62 रन और बनाकर वह पुरुष और महिला दोनों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी, और शुभमन गिल को पीछे छोड़ देगी। गिल ने इस साल 1,764 रन बनाए है। जो इस साल सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है।

10,000 इंटरनेशनल रन पूरा करने वाली दूसरी भारतीय

इस मुकाबले से पहले चौथे टी20 मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 10,000 इंटरनेशनल रन पूरा करने का कारनामा किया। मंधाना इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली भारत की दूसरी महिला और विश्व स्तर पर चौथी महिला बल्लेबाज़ बन गई हैं। मंधाना ने यह उपलब्धि मिताली राज, सूजी बेट्स और चार्लोट एडवर्ड्स के बाद हासिल की। मिताली राज के बाद वह दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह बड़ी कामयाबी हासिल की।

स्मृति मंधाना की नजरें एक बार फिर बड़ी पारी पर

स्मृति मंधाना ने चौथे टी20 मुकाबले में 80 रनों की पारी खेली थी। स्मृति मंधाना ने 48 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के के साथ 80 रनों की पारी खेली थी। जिसके दम पर भारतीय महिला टीम अपना सबसे बड़ा टोटल बनाने में कामयाब रही। वहीं इस मैच में भी मंधाना से बहुत उम्मीदें होगी। अगर मंधाना 62 रन बना लेती है तो वो गिल का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

स्मृति मंधाना का करियर

स्मृति मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 7 मैचों और 12 पारियों में 629 रन बनाए, जिसमें उनकी औसत 57.18 रही और उन्होंने 2 शतक तथा 3 अर्धशतक भी जड़े। वनडे क्रिकेट में मंधाना ने 117 मैचों में 5,322 रन बनाए, औसत 48.38 के साथ, जिसमें 14 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं, जिससे वह इस फॉर्मेट में छठी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनीं। वहीं T20I क्रिकेट में उन्होंने 157 मैचों और 151 पारियों में 4,102 रन बनाए, औसत 29.94 और स्ट्राइक रेट 124.22 के साथ, जिसमें 1 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां