स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'शादी टूटी...ये मैटर अब यहीं खत्म...', मंधाना ने पलाश संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा ऐलान

Smriti Mandhana: भारतीय टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना की शादी टूट गई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दिया है। पलाश मुच्छल से मंधाना की शादी होने वाली थी।

उज्जवल सिन्हा

Smriti Mandhana Calls Off Wedding: भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ टूट गई है। मंधाना ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। इसके अलावा मंधाना ने इस संबंध में कोई कारण नहीं बताया है और निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की है।

स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए कहा,"पिछले कुछ हफ़्तों से मेरी ज़िंदगी को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं और इसे वैसा ही रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह साफ करना है कि शादी कैंसिल हो गई है।" इसके बाद मंधाना ने अपने फैंस और मीडिया से यह अनुरोध किया कि वे इस मामले को यहीं खत्म कर दें और दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें। मंधाना ने कहा कि उन्हें अब इससे आगे बढ़ने के लिए कुछ समय चाहिए।

क्रिकेट पर ध्यान देते हुए मंधाना ने कहा, "मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हम सबको एक बड़ा उद्देश्य आगे बढ़ाता है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का प्रतिनिधित्व करना रहा है, वह भी सबसे उच्च स्तर पर। मैं उम्मीद करती हूँ कि मैं भारत के लिए लंबे समय तक खेलती रहूँगी और टीम के लिए ट्रॉफियां जीतती रहूंगी। मेरा पूरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। फैंस सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में संदेश साझा कर रहे हैं और उन्हें इस व्यक्तिगत समय में शक्ति और सम्मान की कामना कर रहे हैं।

पलाश मुच्छल ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

संगीतकार पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए यह कन्फर्म कर दिया कि यह शादी अब टूट गई है। पलाश ने यह पोस्ट स्मृति मंधाना के पोस्ट से कुछ मिनट पहले किया। उन्होंने इस दौरान अपनी भावनाओं को भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मैंने अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ने और अपने पर्सनल रिश्तों से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग किसी ऐसी चीज के बारे में बिना किसी आधार के अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट करते हैं, जो मेरे लिए सबसे पवित्र रही है। यह मेरी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल दौर है और मैं अपने विश्वासों पर कायम रहते हुए इसे गरिमा के साथ संभालूंगा।"

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन