स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

स्मृति मंधाना ने तोड़ा हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड, WPL में ऐसा कारनामा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी

Smriti Mandhana: महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

Smriti Mandhana Breaks Harmanpreet Kaur's Record: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो डब्ल्यूपीएल में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। मंधाना ने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रचा।

कप्तान स्मृति मंधाना ने शनिवार (17 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ WPL 2026 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पारी की शुरुआत की और 61 गेंदों में 96 रन बनाए। 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर मंधाना ने हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हरमनप्रीत कौर ने 9 मार्च 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 48 गेंदों में 95 रन बनाकर नाबाद रही थी। अब मंधाना उनसे आगे निकल गई है।

WPL में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर

खिलाड़ी टीम रन गेंदें चौके/छक्के विपक्षी टीम मैदान तारीख
स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 96 61 13/3 दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई 17 जनवरी, 2026
हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस 95* 48 10/5 गुजरात जायंट्स नई दिल्ली 9 मार्च, 2024
दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्ज 88* 60 9/4 गुजरात जायंट्स नई दिल्ली 11 मार्च, 2024
शेफाली वर्मा दिल्ली कैपिटल्स 84 45 10/4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई (बीएस) 5 मार्च, 2023
स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 81 47 10/3 दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा 17 फरवरी, 2025
शेफाली वर्मा दिल्ली कैपिटल्स 80* 43 8/4 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 1 मार्च, 2025
स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 80 50 10/3 यूपी वॉरियर्ज बेंगलुरु 4 मार्च, 2024
शेफाली वर्मा दिल्ली कैपिटल्स 76* 28 10/5 गुजरात जायंट्स नवी मुंबई 11 मार्च, 2023
दयालन हेमलथा मुंबई इंडियंस 74 40 9/2 मुंबई इंडियंस दिल्ली 9 मार्च, 2024
हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस 74* 42 8/3 दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई 10 जनवरी, 2026

WPL (विमेंस प्रीमियर लीग) में अब तक कोई भी बल्लेबाज शतक लगाने में सफल नहीं हो पाई है। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड की दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन के नाम दर्ज है। WPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए सोफी डिवाइन ने 18 मार्च, 2023 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में 99 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। हालांकि वह अपने शतक से महज एक रन दूर रह गईं।

इसके बाद 8 मार्च, 2025 को लखनऊ में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जॉर्जिया वोल ने यूपी वॉरियर्स की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 56 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए। जॉर्जिया भी WPL की पहली शतकवीर बनने से इसलिए चूक गईं क्योंकि उन्हें पारी की आखिरी गेंद खेलने का मौका नहीं मिल सका।

WPL में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

खिलाड़ी देश टीम रन (गेंदें) चौके/छक्के विपक्षी टीम मैदान तारीख
सोफी डिवाइन न्यूज़ीलैंड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 99 (36) 9/8 गुजरात जायंट्स मुंबई (बीएस) 18 मार्च, 2023
जॉर्जिया वोल ऑस्ट्रेलिया यूपी वॉरियर्स 99* (56) 17/1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ 8 मार्च, 2025
एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया यूपी वॉरियर्स 96* (47) 18/1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई (बीएस) 10 मार्च, 2023
बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया गुजरात जायंट्स 96* (59) 17/0 यूपी वॉरियर्स लखनऊ 3 मार्च, 2025
स्मृति मंधाना भारत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 96 (61) 13/3 दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई 17 जनवरी, 2026
हरमनप्रीत कौर भारत मुंबई इंडियंस 95* (48) 10/5 गुजरात जायंट्स नई दिल्ली 9 मार्च, 2024
सोफी डिवाइन न्यूज़ीलैंड गुजरात जायंट्स 95 (42) 8/7 दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई 11 जनवरी, 2026
मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया दिल्ली कैपिटल्स 92 (57) 15/1 गुजरात जायंट्स लखनऊ 7 मार्च, 2025
ताहिला मैक्ग्राथ ऑस्ट्रेलिया यूपी वॉरियर्स 90* (50) 11/4 दिल्ली कैपिटल्स नवी मुंबई 7 मार्च, 2023
एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 90* (56) 9/3 यूपी वॉरियर्स बेंगलुरु 24 फरवरी, 2025

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान