भारत बनाम श्रीलंका   (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

SL vs IND 2nd Test: भारत को फंसाने के लिए स्पिन ट्रैक बनाएगा श्रीलंका? पिच को लेकर आया बड़ा अपडेट

SL vs IND 2nd Test Pitch Update: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में श्रीलंका स्पिन ट्रैक बनाने का रिस्क टालकर कोलंबो SSC में गाले जैसी संतुलित पिच तैयार कर सकता है।

सृष्टि मौर्य

Colombo Pitch Upadtes Ahead Test Series: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी की कोशिश कर रही श्रीलंकाई टीम दूसरे टेस्ट में बड़ा दांव खेलने के मूड में नहीं है। 23 अगस्त से कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में होने वाले मुकाबले के लिए श्रीलंका ऐसी पिच तैयार करने पर विचार कर रहा है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबर मदद मिले।

श्रीलंका के पास भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन के जाल में फंसाने के लिए टर्निंग पिच बनाने का विकल्प है, लेकिन टीम मैनेजमेंट को डर है कि ऐसी पिच उल्टा नुकसान कर सकती है। यही वजह है कि SSC की पिच गाले में खेले गए पहले टेस्ट जैसी संतुलित रखने पर विचार किया जा रहा है।

कैसा रहा पहले टेस्ट?

गाले में भारत ने 165 रन से जीत दर्ज की थी। पांच दिन चले इस टेस्ट में पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मौका मिला और बाद में स्वाभाविक रूप से पिच में कुछ बदलाव आया।

श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल गाले जैसी संतुलित पिच तैयार करने का विचार है। उन्होंने यह भी बताया कि टीम में दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है। ऐसे में युवा बल्लेबाजों को भी अच्छा मौका देना जरूरी है।

SSC में कभी श्रीलंका का दबदबा रहा

सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब कभी श्रीलंका का मजबूत किला माना जाता था। 1999 से 2009 के बीच श्रीलंका ने यहां 12 टेस्ट खेले, जिसमें 6 जीते और 6 ड्रॉ रहे। उस दौर में कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने जैसे बल्लेबाज यहां खूब रन बनाते थे, जबकि महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की अगुवाई वाला गेंदबाजी आक्रमण विपक्षी टीमों को परेशान करता था।

लेकिन इन दिग्गजों के संन्यास के बाद एसएससी मैदान का रिकॉर्ड बदल गया। अगले दशक में श्रीलंका ने यहां 7 टेस्ट खेले, जिनमें सिर्फ 3 जीते और 4 हारे।

कैसा रहा अब तक पिच का हाल?

भारत और पाकिस्तान के खिलाफ तो श्रीलंका को यहां दो बार 400 से ज्यादा रन की पहली पारी की बढ़त भी गंवानी पड़ी है। पिछले कुछ सालों में यहां श्रीलंका की जीत दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ आई है, जबकि भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों ने इस मैदान पर मेजबान टीम को कड़ी चुनौती दी है।

ऐसे में दूसरे टेस्ट में अगर पिच गाले जैसी ही संतुलित रहती है, तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। भारत 1-0 की बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम करने उतरेगा, जबकि श्रीलंका की नजर वापसी कर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होगी।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

By Election 2026: बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की 6 सीटों पर चुनाव संपन्न, 9 को आएंगे नतीजे