क्रिकेट

सिकंदर रजा ने जड़ी टी20 इंटरनेशनल की फास्टेस्ट सेंचुरी, इस मामले में भारतीय कप्तान को भी छोड़ा पीछे

जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। आईसीसी फुल मेंबर देशों में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए सिकंदर रजा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। टी20 विश्व कप उप-क्षेत्रीय अफ्रीका क्वालिफायर टूर्नामेंट में सिंकदर रजा ने 33 गेंदों में शतक जड़ते हुए एक नया कीर्तिमान हासिल किया। सिकंदर ने शतक जड़ते ही कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। आईसीसी फुल मेंबर देशों की बात करें करें तो सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड सिकंदर रजा ने अपने नाम कर लिया है।

जिम्बाब्वे ने सबसे ज्यादा रन बनाकर नेपाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले सबसे ज्याद रन बनाने का रिकॉर्ड नेपाल के पास था। वहीं टी20 क्रिकेट में शतक की बात करें तो सिकंदर रजा ने रोहित शर्मा और डेविड मिलर को पीछे छोड़ दिया है। दोनों ने 35 गेंदों में शतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन सिकंदर रजा ने गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़कर यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

खिलाड़ी गेंदें मैच स्थान तारीख
साहिल चौहान 27 एस्टोनिया बनाम साइप्रस एपिस्कोपि 17/06/2024
सिकंदर रजा 33 जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया केनिया 23/10/2024
जान निकोल लॉफ्टी-ईटन 33 नामीबिया बनाम नेपाल कीर्तिपुर 27/02/2024
कुशाल मल्ला 34 नेपाल बनाम मंगोलिया हांग्जो 27/09/2023
डेविड मिलर 35 दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश पोटचैफ्स्ट्रूम 29/10/2017
रोहित शर्मा 35 भारत बनाम श्रीलंका इंदौर 22/12/2017

सिकंदर रजा ने 43 गेंदों में 133 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 छक्के और 7 चौके लगाए। इससे पहले रजा ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। उसके बाद महज 13 गेंदों में तेजी से पचास रन बनाकर 33 गेंदों में 100 रन बना दिए। उनके पारी के बदौलत ही जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 344 रन बनाए। सिकंदर टी20 क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अगर आईसीसी फुल मेंबर देशों की बात करें तो सिकंदर रजा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन