शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप टीम में क्यों नहीं मिला मौका? सैयद किरमानी ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

Shubman Gill out for T20 World Cup: सैयद किरमानी ने शुभमन गिल की टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन न होने पर कहा कि हर खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उज्जवल सिन्हा

Syed Kirmani on Shubman Gill: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को नहीं चुना गया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैयद किरमानी का मानना है कि हर एक खिलाड़ी खराब दौर से गुजरता है, लेकिन ऐसे समय में उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी ने आईएएनएस से कहा कि हमारे देश में मुकाबला बहुत कड़ा है, और यह बहुत अच्छी बात है। हर रोल के लिए तुरंत रिप्लेसमेंट मौजूद हैं, चाहे वह ऑलराउंडर हो, गेंदबाज हो, स्पिनर हो, बैट्समैन हो, या कप्तान हो। टीम में दो या तीन संभावित कप्तान हैं, जिनमें सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।

हालांकि, शुभमन गिल पर विचार नहीं किया गया, जबकि उन्हें टेस्ट टीम और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। 2024-25 में इंग्लैंड में शुभमन गिल बहुत अच्छी फॉर्म में थे। उन्होंने कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर रिकॉर्ड बनाए, और अब खराब फॉर्म की वजह से उन पर विचार नहीं किया जा रहा है।

गिल को आप खराब फॉर्म की वजह से नजरअंदाज नहीं कर सकते

उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के अच्छे और बुरे दिन आते हैं। बुरे दिन हर किसी के जीवन में आते हैं, खराब फॉर्म हर किसी की आती है, चाहे वह कितना भी महान हो। लेकिन जब वह खराब फॉर्म में हों तो आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। ये भी हो सकता है कि शुभमन गिल के कुछ निजी कारण भी रहे हों, जिस वजह से उन्हें टीम में स्थान नहीं दिया गया।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अच्छा टीम का चयन

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "जब किसी खिलाड़ी को सेलेक्ट नहीं किया जाता, या ड्रॉप किया जाता है, तो इसे लेकर स्पष्टता होनी चाहिए। शानदार टीम चयन के लिए सिलेक्शन कमेटी को बधाई देनी चाहिए। उन्होंने वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीमों को सेलेक्ट करने में बहुत अच्छा काम किया है।"

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

Explainer: कभी आग की भट्टी तो कभी समंदर, जानिए भारत के हाईटेक शहरों की सड़कों का पूरा सच, कहां हो रही चूक?

सत्र खत्म, लेकिन सत्रावसान नहीं, क्या परिसीमन पर विशेष सत्र की तैयारी? जयराम रमेश का शाह से तीखा सवाल

कागज के हवाई जहाज से रॉकेट तक... नेशनल स्पेस डे पर PM मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति