शुभमन गिल  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल की चोट पर बॉलिंग कोच ने साईराज बहुतुले ने दिया बड़ा अपडेट

Shubman Gill Fitness News: शुभमन गिल की चोट पर भारत के स्पिन कोच साईराज बहुतुले ने बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि गिल पूरी तरह फिट हैं और पहले टेस्ट के लिए तैयार हैं।

अक्षय साहू

Shubman Gill Fitness Update: भारत के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल की चोट और फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि 'श्रीलंका क्रिकेट इलेवन' के खिलाफ वार्म-अप मैच के शुरुआती दो दिन गिल का न खेलना सिर्फ एहतियात के तौर पर था। उन्होंने कहा कि दाएं हाथ के बल्लेबाज पूरी तरह फिट हैं और 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार हैं।

गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में चोट लगने की वजह से गिल वार्म-अप मुकाबले के शुरुआती दो दिन नहीं खेले। इसके बाद गिल दूसरी पारी में ओपनिंग के लिए लौटे और 44 रन की पारी के दौरान शानदार लय दिखाई।

पूरी तरह से फिट हैं शुभमन गिल

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहुतुले ने कहा, यह सिर्फ एहतियातन था। वह बिल्कुल ठीक हैं। वह अपनी ट्रेनिंग कर रहे थे और मैनेजमेंट ने तय किया कि पहले दिन उन्हें न खिलाकर एहतियात बरता जाए। मुझे लगता है कि सब कुछ ठीक रहा, दूसरी पारी में जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, वह भी शानदार थी और वह टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

श्रीलंका में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल की बारीकी से की गई तैयारी पर जोर देते हुए बहुतुले ने कहा कि गिल विरोधी टीम के बॉलिंग लाइन-अप के हिसाब से तैयारी करते समय कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि शुभमन अपनी तैयारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं और वह बहुत बारीकी से काम करने वाले खिलाड़ी हैं। वह समझते हैं कि उस खास सीरीज में बॉलिंग अटैक की क्या जरूरत है, जो श्रीलंकाई टीम के लिए सफल रहा है, और उसी हिसाब से अपनी तैयारी करते हैं। इसलिए, हमारे साथ आए नेट बॉलर्स के पास शुभमन को बॉलिंग करने का अच्छा मौका है और हम कुछ ऐसी परिस्थितियों पर काम कर रहे थे जिन पर शुभमन अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे थे। मुझे लगता है कि इससे उन्हें तैयारी में मदद मिलती है और हमारी यही कोशिश थी।

गुरनूर और सिराज की अच्छी बल्लेबाजी

तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज को बैटिंग का समय देने के बारे में बात करते हुए बहुतुले ने कहा कि टेस्ट सीरीज में उनसे बैटिंग में योगदान लेना भी योजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा, जैसा कि आपने देखा, निचले क्रम के गेंदबाजों गुरनूर और सिराज ने अच्छी बैटिंग की। तो, एक प्रक्रिया है। निचले क्रम के सभी गेंदबाज, जो आम तौर पर निचले क्रम में ही बल्लेबाजी करते हैं, टेस्ट मैच में अच्छा स्कोर बनाने में उनका योगदान हमेशा बहुत अहम होता है और यही पूरी प्रक्रिया है। हम उन्हें नेट्स में ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, ताकि वे देख सकें कि टीम के स्कोर में कैसे योगदान दे सकते हैं।

पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी से किया प्रभावित

बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी इस मैच में प्रभावित किया, जिन्होंने पहली पारी में नाबाद 142 रन बनाकर प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने का दावा मजबूत किया, क्योंकि साई सुदर्शन दाहिने पैर के अंगूठे में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर