Shubman Gill Creates History In Ind vs Afg 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीता और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इसके बाद मैदान पर उतरी टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया, जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा। तोड़ना आसान नहीं होगा।
इस मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान शुभमन गिल ने जैसे ही अपने रनों का एक खास आंकड़ा पार किया, वह वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। शुभमन गिल ने यह जादुई आंकड़ा महज 62 पारियों में छू लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से शिखर धवन और श्रेयस अय्यर के नाम था, जिन्होंने 72 पारी में ये रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली ने 75 और केएल राहुल ने इसके लिए 78 पारियां ली थीं।
अगर गेंदों का सामना करने की बात की जाए, तो शुभमन गिल भारत की तरफ से सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने केवल 3016 गेंदों में यह कारनामा किया। इस लिस्ट में पूर्व कप्तान कपिल देव (लगभग 2995 गेंदें) पहले नंबर पर हैं, जबकि गिल ने श्रेयस अय्यर ने 3049 गेंदों में और वीरेंद्र सहवाग 3164 गेंद खेलकर 3 हजारी बने थे। गिल ने आज इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
कप्तान शुभमन गिल अपनी इस पारी में बेहद खतरनाक मूड में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अफगानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 110 गेंदों में 154 रनों की महापारी खेली, जिसमें 22 शानदार चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। हालांकि, नांगेयालिया खारोती के ओवर में एक गैर-पारंपरिक रिवर्स स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में वह पूरी तरह चूक गए और एएम गजनफर को कैच थमा बैठे। जब गिल आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तो पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम प्रबंधन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आईपीएल 2026 में अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचाने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव आज अपना इंटरनेशनल वनडे डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा, चोटिल ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और स्पिनर हर्ष दुबे के स्थान पर कुलदीप यादव की टीम में सफल वापसी हुई है।