शुभमन गिल और ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऋषभ पंत की एक गलती ने लॉर्ड्स में डुबोई भारत की लुटिया? गिल का जवाब चौंका देगा!

शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस की। उन्होंने इस दौरान ऋषभ पंत के रन आउट के बारे में बात की। उन्होंने कहा है कि इस दौरान चीजों को परखने में बड़ी गलती हुई है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs ENG: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। ये पांच मुकाबलों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला था। अब भारत इस सीरीज में 2-1 से पिछड़ चुकी है। जीत के इतना करीब आने तक टीम इंडिया जीत नहीं पाई, इससे कई फैंस का दिल टूटा है। इस मैच में अब नई बहस शुरु हो चुकी है। लोग इस हार के लिए कुछ खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

इसी कड़ी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी सामने आ रहा है। अब शुभमन गिल ने भी इस बारे में बात की है। उन्होंने लॉर्ड्स में इंग्लैंड से मिली हार पर बात करते हुए ऋषभ पंत के विषय में अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ऋषभ पंत गलत रन आउट हो गए। उन्होंने स्थिति को परखने में गलती कर दी।

लॉर्ड्स में हार के बाद कप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। उस दौरान उनका मानना था कि पंत का रन आउट होना मैच का सबसे बड़ा पल था। उन्हें पता था कि पांचवें दिन बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। इसके आगे गिल ने कहा कि पंत को कुछ चीजों को समझने में गलती हो गई।

कोई अपने 100 रन के बारे में सोच रहा था- शुभमन गिल

टीम इंडिया के कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- "हम हमेशा ही टीम को पहले रखने के बारे में बात करते हैं। हालांकि मुझे लगता है कि यह जजमेंट के मामले में एक बड़ी गलती थी, इसके बजाय यह मानना था कि कोई अपने 100 के बारे में सोच रहा था।"

चीजों को परखने में गलती हुई- शुभमन गिल

इसके आगे उन्होंने कहा कि "केएल राहुल ने भले ही ऋषभ पंत को बोला होगा कि यदि मैं लंच ब्रेक तक 100 बना लूंगा, तो अच्छा रहेगा। यदि बल्लेबाज 99 रन पर खेल रहा होता है, तो वो दबाव फील करता है। हालांकि, मैं यह नहीं कहूंगा कि ऋषभ पंत का विकेट केएल राहुल के निजी रिकॉर्ड की वजह से गिर गया। चीजों को परखने के मामले में गलती हो चुकी है। ऋषभ पंत ने फैसला लिया था। जोखिम वाले छोर पर केएल भाई थे। मैं यही कहूंगा कि यह स्थिति को परखने में मात्र एक गलती थी। यह किसी भी बल्लेबाज के साथ हो सकता है।"

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान