सौरव गांगुली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

दादा का पसंदीदा कप्तान! सौरव गांगुली ने बताया नाम, कहा- ये खिलाड़ी संभाले तीनों फॉर्मेट की कमान

Sourav Ganguly: सौरव गांगुली ने खुलासा किया कि ये खिलाड़ी हर फॉर्मेट में टीम इंडिया के बेहतरीन कप्तान बन सकता है। दादा ने उनकी खूब तारीफ की। वो इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से बाहर हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Sourav Ganguly on Shubman Gill Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम में इस समय कप्तानी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वनडे और टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि टी20 टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से गिल की कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। गिल फिलहाल इंजरी से उबर रहे हैं और इसी वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल रहे।

गांगुली ने कहा- गिल तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के काबिल

एक पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए सौरव गांगुली ने गिल का बचाव किया। उन्होंने कहा कि गिल को किसी भी फॉर्मेट की कप्तानी से बाहर करने की बात बिल्कुल गलत है। गांगुली ने बताया कि “ईडन गार्डन्स में कोई मेरे पास आया और पूछा कि क्या गिल को टी20 की कप्तानी नहीं मिलनी चाहिए? मैंने कहा कि वे हर फॉर्मेट में कप्तानी कर सकते हैं। तीन महीने पहले यही गिल इंग्लैंड में थे, जहां उन्होंने शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन कप्तानी की थी। उस टीम में ना कोहली थे, ना रोहित, फिर भी उन्होंने युवा टीम को लीड किया। अब तीन महीने में लोग उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं, ये सोच का फर्क है।”

किसी भी कप्तान को समय देना जरूरी है- सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने आगे कहा कि हर कप्तान शुरुआत में चुनौतियों से गुजरता है और उसकी सफलता का आकलन केवल तीन महीने में नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि “जो लोग फैसले लेते हैं, वे हर वक्त आलोचना झेलते हैं। गिल का पहला क्वार्टर इंग्लैंड में गोल्ड जैसा रहा। लेकिन दूसरा क्वार्टर आते ही लोग कमियां ढूंढने लगे। अगर हर तीन महीने में कप्तान को जज किया जाएगा, तो कोई भी कप्तानी में ग्रो नहीं कर पाएगा। धैर्य रखना चाहिए।”

टी20 सीरीज में करेंगे दमदार वापसी

शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह गर्दन की चोट से उबर चुके हैं और पहले ही मैच से प्लेइंग 11 का हिस्सा बनेंगे। टेस्ट सीरीज के दौरान बल्लेबाजी करते समय उन्हें नेक स्ट्रेन हुआ था, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। यही कारण है कि वह वनडे सीरीज में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि अब वह फिट हैं और टीम में लौटने को बेताब हैं।

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी