शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शुभमन गिल विराट-धोनी समेत इन दिग्गजों का तोड़ेंगे रिकॉर्ड? इंग्लैंड सीरीज में सुनहरा मौका

इग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल के पास राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, एमएस. धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का मौका है। 

संजय सिंह बिष्ट

भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस दौरान टीम इंडिया रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में किसी विदेशी दौरे पर है। इस कारण शुभमन गिल को टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। इंग्लैंड की जमीन पर शुभमन गिल के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है।

शुभमन गिल पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले हैं। ऐसे में उनके पास टीम समते खुद का सही प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। ऐसे में उनके पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। इग्लैंड सीरीज में उनके पास राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, एमएस. धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का मौका है।

शुभमन गिल के पास भारतीय दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में यदि दो मुकाबले अपने नाम कर लेते हैं, तो वो बतौर कप्तान अजीत वाडेकर, सौरव  गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ के आगे निकल जाएंगे। यदि वो इस दौरान तीन मुकाबले जीतने में कामयाब होते हैं तो फिर वो द ग्रेट कपिल शर्मा से आगे निकल जाएंगे। ऐसे में वह अपनी पहली ही टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की भी बराबरी कर लेंगे। वहीं, वो सीरीज में चार टेस्ट जीत लेते हैं तो फिर कप्तानी के मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ देंगे।

बतौर कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड की सरजमी पर सबसे ज्यादा टेस्ट मुकाबले जीते हैं। उन्होंने यहां पर तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। इसके बाद कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 2 टेस्ट मुकाबले जीते हैं। वहीं, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, सौरव गांगुली और अजीत वाडेकर ने अपनी कप्तानी में 1-1 टेस्ट मैच जीते हैं। ऐसे में शुभमन गिल के पास इन दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका है।

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल

EXPLAINER: राहुल गांधी का बालाघाट दौरा, सरकार पर निशाना और आदिवासी सीटों का गणित; क्या है कांग्रेस की रणनीति?

Weather Alert: मानसून की विदाई के बीच मौसम का अलर्ट, 22 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने के आसार