क्रिकेट

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले..

शुभमन गिल ने विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में शुभमन गिल ने बतौर कप्तान सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अब शुभमन गिल के नाम है। गिल से पहले यह रिकॉर्ड भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था।

गिल ने एजबेस्टन में सबसे ज्यादा रन बनाकर कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अक्टूबर 2019 में पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के दौरान कोहली ने भारत के कप्तान के तौर पर 254 रन बनाए थे, जबकि बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की अगुआई कर रहे गिल ने 269 रन बनाए हैं। गिल ने 387 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और तीन छक्के लगाए।

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तानों द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर

खिलाड़ी का नाम मैच का स्थान विरुद्ध टीम स्कोर तारीख
शुभमन गिल बर्मिंघम इंग्लैंड 269 जुलाई 2025
विराट कोहली पुणे दक्षिण अफ्रीका 254* अक्टूबर 2019
विराट कोहली दिल्ली श्रीलंका 243 दिसंबर 2017
विराट कोहली मुंबई इंग्लैंड 235 दिसंबर 2016
एमएस धोनी चेन्नई ऑस्ट्रेलिया 224 फरवरी 2013
सचिन तेंदुलकर अहमदाबाद न्यूजीलैंड 217 अक्टूबर-नवंबर 1999
विराट कोहली नागपुर श्रीलंका 213 नवम्बर 2017
विराट कोहली इंदौर न्यूजीलैंड 211 अक्टूबर 2016
सुनील गावस्कर मुंबई वेस्टइंडीज 205 दिसंबर 1978
विराट कोहली हैदराबाद बांग्लादेश 204 फरवरी 2017
मंसूर अली खान पटौदी पटौदी इंग्लैंड 203* फरवरी 1964
विराट कोहली नॉर्थ साउंड वेस्टइंडीज 200 जुलाई 2016

गिल दो फॉर्मेट में 200 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

गुरुवार को दोहरा शतक लगाने वाले गिल क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद टेस्ट में दोहरा शतक, वनडे में दोहरा शतक और टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। गिल ने 18 जनवरी, 2023 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एकदिवसीय मैच के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाए और 1 फरवरी, 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 मैच के दौरान कीवी टीम के खिलाफ कुल 126 रन बनाए। शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

गिल भारत के 37वें टेस्ट बने

गिल को भारतीय टीम का कप्तान 24 मई 2025 को नियुक्त किया गया था। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 37वें कप्तान बने। उन्होंने 20 जून, 2025 को लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट कप्तानी की शुरुआत की और पहली पारी में 147 रन बनाए। लेकिन उनका प्रयास व्यर्थ गया क्योंकि भारत 371 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रहा और श्रृंखला का पहला मैच 5 विकेट से हार गया।

गिल ने गुरुवार को रवींद्र जडेजा (89) के साथ छठे विकेट के लिए 203 रन और वाशिंगटन सुंदर (42) के साथ सातवें विकेट के लिए 144 रन जोड़कर भारत का स्कोर पहली पारी में 550 रन के पार पहुंचाया।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज