शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैनचेस्टर में तेंदुलकर के बाद गिल ने जड़ा शतक, 35 साल में ऐसा करने वाले पहले...

Shubman Gill Score Test 100 In Manchester: शुभमन गिल ने मैनचेस्टर में शतक लगाते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो 35 साल के बाद इस मैदान पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

उज्जवल सिन्हा

Shubman Gill Score Test 100 In Manchester: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट में शतक लगाते ही शुभमन गिल ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। गिल ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर शतक लगाने वाले केवल नौवें भारतीय क्रिकेटर और 1990 में सचिन तेंदुलकर के बाद पहले खिलाड़ी बन गए।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की तीसरी पारी में शुभमन गिल ने 228 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वो 35 साल के बाद इस ग्राउंड में शतक लगाया है। सचिन के बाद कोई भी खिलाड़ी इस मैदान में शतक नहीं लगा पाया था। लेकिन गिल ने यह शतक लगाकर यह कारनामा भी कर दिया। शुभमन गिल का यह 9वां टेस्ट शतक था। यह टेस्ट शतक गिल का सबसे बेस्ट शतक में से एक भी है। उन्होंने दबाव और परिस्थितियों को देखते हुए धैर्य के साथ खेलते शतक बनाया। गिल दूसरी पारी में तब बल्लेबाजी करने उतरे थे, जब टीम 0 पर ही दो विकेट गंवा दी थी। उसके बाद उन्होंने केएल राहुल के साथ 188 रनों की साझेदारी की।

एक सीरीज में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बने

इस दौरान केएल राहुल 90 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन गिल डटे रहे। उन्होंने इस पारी में 12 चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनका इस सीरीज में चौथा शतक है। वह महान सुनील गावस्कर और डॉन ब्रैडमैन के बाद एक टेस्ट सीरीज में चार शतक लगाने वाले केवल तीसरे कप्तान बन गए। इसके साथ ही वह एक सीरीज में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की सूची में गावस्कर (दो बार) और कोहली के साथ संयुक्त रूप से शामिल हो गए।

गिल ने रोहित शर्मा के WTC रिकॉर्ड की बराबरी की

गिल के सभी शतक 2019 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद से आए हैं। नौ शतकों के साथ वह अब प्रतियोगिता में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर चुके हैं, हालांकि गिल ने रोहित शर्मा से चार मुकाबले कम खेले हैं। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। जो रूट इस सूची में पहले नंबर पर हैं।

खिलाड़ी मैच पारियां रन शतक
जो रूट 68* 124 5946 20
स्टीव स्मिथ 55 95 4278 13
केन विलियमसन 28 50 2822 11
मार्नस लाबुशेन 53 96 4225 11
शुभमन गिल 36* 67 2613 9
रोहित शर्मा 40 69 2716 9
हैरी ब्रूक 25* 42 2260 8

शुभमन गिल लंच से पहले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। वो 103 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड से 88 रन से पीछे है। भारत को सीरीज में बने रहने के लिए वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा और निचले क्रम के बल्लेबाजों से कुछ संघर्ष की उम्मीद करनी होगी।

परिसीमन मंजूर नहीं...विधानसभा में विशेष बिल पेश करेंगें CM विजय, बोले- दक्षिणी राज्यों के हितों की रक्षा जरूरी

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का पद से इस्तीफा

जब जलते घर में फंस गई थीं मां... रामनाथ कोविंद के जीवन का दर्दनाक सच, PM मोदी ने बताई आत्मकथा की 5 बड़ी बातें

हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन, 224 यात्रियों की अटकी सांसें, चेन्नई एयरपोर्ट पर ऐसे बची जान...

दिल्ली में तिरंगे के साथ गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000 से ज्यादा युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा