शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक, ऐसा करने वाले पहले भारतीय...

इंग्लैंड की धरती में 200 रन बनाने वाले शुभमन गिल पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। वह दोहरा शतक बनाने सबसे कम उम्र के दूसरे भारतीय कप्तान भी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाते ही इतिहास रच दिया। वो इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल ने मोहम्मद अजहरुद्दीन के 179 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं वो SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बनकर इतिहास रच दिया।

बर्मिंघम के एजबेस्टन में चल रहे भारतीय कप्तान के रूप में अपने दूसरे टेस्ट में गिल बुधवार को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और जोश टंग द्वारा फेंके गए भारत की पहली पारी के 122वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

इंग्लैंड की धरती पर भारतीय कप्तानों द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर

  • शुभमन गिल – बर्मिंघम में 200* (2025)
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन – मैनचेस्टर में 179 (1990)
  • विराट कोहली – बर्मिंघम में 149 (2018)
  • एमएके पटौदी – लीड्स में 148 (1967)
  • शुभमन गिल – लीड्स में 147 (2025)

विराट कोहली घर से बाहर खेले गए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान थे। 2016 में नॉर्थ साउंड में भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट के दौरान कोहली ने 200 रन बनाए थे।

इंग्लैंड की धरती पर भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर

  • सुनील गावस्कर – 221, द ओवल (1979)
  • राहुल द्रविड़ – 217, द ओवल (2002)
  • शुभमन गिल – 200*, बर्मिंघम (2015)
  • सचिन तेंदुलकर – 193, लीड्स (2002)
  • रवि शास्त्री – 187, द ओवल (1990)

इसके साथ ही शुभमन गिल दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। शुभमन गिल ने 25 साल 298 दिन में यह कारनामा किया है। भारत के लिए सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले मंसूर अली खान पटौदी पहले कप्तान थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दिल्ली में 23 साल 39 दिन में यह कारनामा किया था। शुभमन गिल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने

टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान

  • 23 वर्ष 39 दिन - एमएके पटौदी बनाम इंग्लैंड, दिल्ली, 1964
  • 25 वर्ष 298 दिन - शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2025
  • 26 वर्ष 189 दिन - सचिन तेंदुलकर बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 1999
  • 27 वर्ष 260 दिन - विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड, 2016

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज