श्रेयस अय्यर (सौजन्य-एक्स) 
क्रिकेट

बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर ने अपनाया अनोखा पैंतरा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई और तमिलनाडू 11 के बीच हो रहे मुकाबले का एक वीडियो क्रिकेट प्रेमियों के बीच खूब वायरल हो रहा है। जिसमें श्रेयस अय्यर गेंदबाजी करते नज़र आ रहे है। जहां श्रेयस अय्यर नें गेंदबाजी में अनोखा पैंतरा अपनाया जिससे दर्शकों को इस खिलाड़ी की याद आ गई।

प्रिया जैस

नई दिल्ली : बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में सभी की नज़र है क्योंकि इस बार इस टूर्नामेंट में क्रिकेट अपना दमदार प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान और श्रेयस अय्यर भी शामिल है। ये तीनों ही खिलाड़ी आगे आनेवाले दलीप ट्रॉफी में अपनी जगह बनाने के लिए अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

इस बीच मुंबई और तमिलनाडू 11 के बीच हो रहे मुकाबले का वीडियो क्रिकेट प्रेमियों के बीच खूब वायरल हो रहा है। जिसमें श्रेयस अय्यर गेंदबाजी करते नज़र आ रहे है। और उन्होंने इस अंदाज में गेंदबाजी की कि सभी को सुनील नरेन की याद आ गई।

श्रेयस अय्यर ने सुनील नरेन की दिलाई याद

आगामी दलीप ट्रॉफी में टीम डी के लिए कप्तानी करनेवाले श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को हो रहे बुची बाबू टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी का अनोखा प्रदर्शन किया। श्रेयस अय्यर के लिए गेंदबाजी कोई नई बात नहीं लेकिन इस बार उनकी गेंदबाजी के एक्शन में दर्शकों को सुनील नरेन की झलक दिखाई दी। सोशल मीडिया पर इनकी गेंदबाजी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो में बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर गेंदबाजी करते नज़र आ रहे है। और उन्होंने इस अंदाज में गेंदबाजी की कि सभी को सुनील नरेन की याद आ गई।

ऐसा रहा मुकाबला

इस मुकाबले की बात करें तो पहले दिन तमिलनाडु 11 के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तमिलनाडु 11 ने 5 विकेट गवाकर 294 रन बनाए। जिसमें प्रदोष रंजन पॉल ने अहम भूमिका निभाते हुए 65 रनों की पारी खेली। इनके अलावा वैष्णव कुमार भी छाएं रहे। उन्होंने 63 नाबाद और इंद्रजीत ने 61 रनों की अहम पारी खेली। मुंबई की ओर से गेंदबाजी करते हुए से तनुष कोटियान और हिमांशु सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

दलीप ट्रॉफी जल्द ही

दलीप ट्रॉफी भारत के महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में से एक हैं। जिसकी शुरूआत जल्द ही 5 सितंबर से शुरू होने जा रही है। इस बार दलीप ट्रॉफी में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों के पास मौका है कि वे बुची बाबू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का विश्वास जीते और टीम में अपनी जगह बनाए। देखा जाए तो टीम डी के कप्तान श्रेयस अय्यर की भी भारतीय टेस्ट टीम में जगह पक्की नहीं है। ऐसे में ये खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा मौका होगा।

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई