श्री चरणी  (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

इतिहास रचने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं श्री चरणी, ICC T20 रैंकिंग में 800 का आंकड़ा पार किया

ICC T20 Women's Ranking: श्री चरणी ICC T20 रैंकिंग में 800 रेटिंग अंक पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं। 804 रेटिंग के साथ वो शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं है।

सृष्टि मौर्य

Shree Charani 1st Indian Bowler To Cross 800 Points: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज श्री चरणी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को जारी आईसीसी T20 रैंकिंग में वो 800 रेटिंग अंक पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। उनकी रेटिंग अब 804 हो गई है और वो गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं।

एशिया कप में दिया शानदार प्रदर्शन

श्री चरणी को ये सफलता एशिया कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली है। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे। पूरे टूर्नामेंट में चरणी ने कुल 12 विकेट हासिल किए।

800 रेटिंग का आंकड़ा पार करने वाली चरणी दुनिया की तीसरी महिला T20 गेंदबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट 806 रेटिंग तक पहुंच चुकी हैं। पूर्व नंबर एक गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन भी 802 रेटिंग हासिल कर चुकी हैं।

ICC महिला T20I गेंदबाजी रैंकिंग की टॉप-10 खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीटीमरेटिंग अंक
1श्री चरानीभारत804
2सोफी एक्लेस्टोनइंग्लैंड723
3चार्ली डीनइंग्लैंड722
4नॉनकुलुलेको मलाबादक्षिण अफ्रीका718
5लॉरेन बेलइंग्लैंड712
6दीप्ति शर्माभारत709
7लिंसी स्मिथइंग्लैंड704
8नशरा संधूपाकिस्तान701
9मारिज़ाने कैपदक्षिण अफ्रीका681
10सादिया इकबालपाकिस्तान679

पूनम यादव को छोड़ा पीछे

श्री चरणी ने इसी साल एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी बनाया था। उन्होंने पूनम यादव का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था। वहीं, भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी T20 गेंदबाजों की रैंकिंग में ऊपर पहुंच गई हैं।

एशिया कप फाइनल में उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट लिए थे। पूरे टूर्नामेंट में दीप्ति ने 14 विकेट लिए, जो सबसे ज्यादा थे। वह 4 पायदान ऊपर चढ़कर 729 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

शेफाली वर्मा ने दिखाया कमाल

शेफाली वर्मा ने T20 बैटिंग रैंकिंग में भी काफी सुधार किया है। एशिया कप फाइनल में 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद, वो एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा, ऑल-राउंडर रैंकिंग में भी उन्होंने पांच स्थान की छलांग लगाई है और अब वो 15वें नंबर पर हैं।

ये उछाल टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से आया है, जिसमें वो विमेंस एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने 47.20 के बेहतरीन औसत से कुल 236 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उनके जबरदस्त प्रदर्शन के दौरान, उन्होंने विमेंस T20 एशिया कप के इतिहास में सिर्फ 24 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया।

ICC महिला T20I बल्लेबाजी रैंकिंग की टॉप-5 खिलाड़ी

रैंकखिलाड़ीटीमरेटिंग अंक
1बेथ मूनीऑस्ट्रेलिया785
2जॉर्जिया वोलऑस्ट्रेलिया779
3लॉरा वोल्वार्ड्टदक्षिण अफ्रीका762
4हेली मैथ्यूजवेस्टइंडीज754
5स्मृति मंधानाभारत745

US Tariff on India: भारत समेत 10 देशों पर लग सकता है 100% टैरिफ, आज US हाउस में वोटिंग

UCC पर एनडीए में मतभेद के सुर, जेडीयू ने सभी सांसद-विधायक और एमएलसी की बैठक बुलाई

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 25 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

विवादित होने के बावजूद कांग्रेस के लिए उपयोगी माने जाते हैं चिंदबरम, इन विवादों से रहा है चोली-दामन का रिश्ता

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित