शिखर धवन ने सोफी शाइन के लिए खरीदा करोड़ों का घर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के लिए शिखर धवन ने खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप!

शिखर धवन ने हाल में ही अपने नए रिश्ते पर मुहर लगाई थी। अब उन्होंने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के लिए गुरुग्राम में होश उड़ा देने वाली रकम का घर खरीद लिया है।

संजय सिंह बिष्ट

भारतीय टीम के पूर्व स्टार सलामी बल्लेबाज पिछले कई समय से चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये चर्चा क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर है। अपनी पहले पत्नि के साथ तलाक के बाद शिखर धवन अकेलेपन की जिंदगी गुजार रहे थे। जिसके बाद वो बीते कुछ महीनों से सोफी शाइन को लेकर चर्चा में थे।

ऐसे में फैंस शिखर और सोफी के रिश्ते के बारे में कयास लगा रहे थे। जिसके बाद हाल में ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सोफी शाइन के साथ रिश्ते को लेकर मुहर लगाई। इस पोस्ट में उन्होंने सोफी को अपना प्यार करार दिया था।

सोफी के लिए शिखर ने लिया करोड़ों का घर

अब शिखर धवन ने अपनी नई गर्लफ्रेंड के लिए करोड़ों का आलीशान घर खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर ने दिल्ली के समीप गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड में मौजूद DLF की सुपर लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट में 'द डहलियास' नाम का एक अपार्टमेंट खरीदा है।

69 करोड़ है कीमत

शिखर धवन ने फरवरी महीने में रियल एस्टेट एलालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स डील किया था। फर्म की माने तो ये अपार्टमेंट 6040 वर्ग फीट में फैला हुआ है। इस अपार्टमेंट की कीमत 65.61 करोड़ रुपये है। जिसके बाद धवन ने इस घर के लिए 3.28 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी के तौर पर दिया।

जिसके बाद शिखर धवन को इस अपार्टमेंट के लिए कुल 69 करोड़ रुपये देने पड़े। बता दें कि पिछले साल गुरुग्राम के DLF फेज-5 में 17 एकड़ का सुपर लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट में 'द जहलियाज' लॉन्च किया था। इस प्रोजेक्ट में कुल 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस शामिल किए गए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2052 के वक्त चर्चा में आए थे दोनों

शिखर धवन और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन इस साल दुबई में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान देखे गए थे। जिसके बाद फैंस ने इन दोनों के बारे में कयास लगाए थे। वहीं, बाद में कई बार ये दोनों एक साथ देखें गए। फिर इस साल के मई महीने में शिखर धवन ने पूरी दुनिया के सामने अपने प्यार इजहार कर दिया। अब इन दोनों के नए घर की खबर सामने आई है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना