शाकिब अल हसन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शाकिब अल हसन का बड़ा खुलासा, कहा- जानबूझकर अवैध एक्शन के साथ गेंदबाजी की

Shakib-Al-Hasan: बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन को संदिग्ध एक्शन के चलते पिछले साल निलंबित कर दिया गया था। 2024 में सरे के साथ खेलते हुए 'जानबूझकर' अवैध गेंदबाजी एक्शन के साथ गेंदबाजी की थी।

उज्जवल सिन्हा

Shakib-Al-Hasan Breaks Silence: बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने खुलासा किया है कि उन्होंने 2024 में सरे के साथ खेलते हुए 'जानबूझकर' अवैध गेंदबाजी एक्शन के साथ गेंदबाजी की थी। संदिग्ध एक्शन के चलते शाकिब को निलंबित कर दिया गया था। पिछले साल दिसंबर में लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में इंडिपेंडेंट टेस्टिंग के दौरान शाकिब अल हसन का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया गया था।

इसके बाद शाकिब को ईसीबी की ओर से आयोजित सभी मैचों में गेंदबाजी करने से बैन कर दिया गया। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी आईसीसी के नियमों के अनुसार यह प्रतिबंध स्वतः लागू हो गया। शाकिब ने 1 अक्टूबर 2024 से बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हालांकि, उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी का एक्शन टेस्ट पास भी कर लिया था।

जानबूझकर ऐसी एक्शन में गेंदबाजी किया

शाकिब ने बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट में बताया, "मैं थोड़ा जानबूझकर ऐसा कर रहा था। मैंने एक मैच में 70 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी की थी। मैंने अपने करियर में कभी भी टेस्ट मैच में 70 ओवर नहीं फेंके। मैं टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ सरे के लिए चार दिन का मैच खेल रहा था, जिसमें बहुत थक गया था।

उन्होंने कहा, "मैंने पाकिस्तान में लगातार दो टेस्ट मैच खेले। हमने वह सीरीज जीती और फिर मैं चार दिवसीय मैच खेलने गया। मैं सोच रहा था कि अंपायर बस इतना कर सकता था कि वह मुझे पहले चेतावनी दे दे। लेकिन यह नियमों में है, इसलिए उन्हें अधिकार था। मैंने इसकी शिकायत नहीं की।"

पिछले सीजन के अपने सरे मुकाबले में शाकिब ने कुल 63.2 ओवर गेंदबाजी की, जिसकी दो पारियों में 33.5 और 29.3 ओवर फेंके। इस साल की शुरुआत में यूके में लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में अपना तीसरा बॉलिंग असेसमेंट टेस्ट देने के बाद उन्हें गेंदबाजी की अनुमति मिल गई।

गेंदबाजी एक्शन में पास हुए शाकिब

शाकिब अल हसन ने बताया, "मैं टेस्ट देने गया, जिसमें असफल हो गया। इसके बाद मैंने अपना टेस्ट देखा। मुझे लगा, 'ठीक है, तो ये चीजें हो रही हैं।' फिर मुझे कुछ हफ्तों तक ट्रेनिंग करनी थी, इसलिए मैं फिर से सरे गया, जहां उन्होंने मेरी मदद की। मैंने दो सेशन किए और सामान्य हो गया। इस बीच मुझे लगा कि यह बहुत आसान है।"

चेन्नई में हुए दूसरे गेंदबाजी परीक्षण में असफल रहने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के चयनकर्ताओं ने शाकिब को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना। हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया था कि वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज खेलने के लिए उपलब्ध हैं। (IANS इनपुट के साथ)

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद