पाकिस्तान टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी व पूर्व कप्तान हुए चोटिल

Shaheen Afridi: टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोटिल हो गए है। चोटिल होने के कारण शाहीन अफरीदी को बीबीएल को बीच में छोड़ना पड़ा।

उज्जवल सिन्हा

Shaheen Afridi out for BBL 2025-26: पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी महत्वपूर्ण आईसीसी टूर्नामेंट से पहले चोटिल हो गए हैं। शाहीन शाह अफरीदी इस समय ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे है। ब्रिस्बेन हीट की ओर से खेलने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घुटने में चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तानी वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी को ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग में 27 दिसंबर को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में फील्डिंग करते समय घुटने की कार्टिलेज में चोट लगी थी। इसके बाद ब्रिस्बेन हीट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेडिकल स्टाफ से भी संपर्क किया, जिसके बाद इलाज के लिए उनके घर लौटने पर सहमति बनी। पीसीबी अपने इस अहम खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फिट रखना चाहता है।

बुधवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे शाहीन

शाहीन ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया कि वह बुधवार को फ्लाइट लेंगे। वह इस हफ्ते के अंत में लाहौर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैब शुरू करेंगे। टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट पर 25 वर्षीय तेज गेंदबाज के हवाले से कहा गया, "मेरी चोट गंभीर नहीं है, लेकिन मुझे लाहौर लौटने के लिए कहा गया है, जहां मेरा रिहैब शुरू होगा। मुझे यकीन है कि एक हफ्ते के रिहैब के बाद, मैं अगले 10 दिनों में गेंदबाजी शुरू कर दूंगा।"

ब्रिस्बेन हीट की तरफ से शेयर किए गए एक आधिकारिक बयान में शाहीन ने कहा, "मैंने ब्रिस्बेन के लिए खेलने का लुत्फ उठाया है। दुख है कि मैं टीम के साथ सीजन खत्म नहीं कर पाऊंगा। मैं फैंस का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतना प्यार और समर्थन दिया। मैं टीम के सपोर्ट और उनकी शानदार आतिथ्य के लिए भी शुक्रगुजार हूं। बीबीएल वैसा ही था जैसा मैंने सुना था। मैं रिकवरी के दौरान टीम के लिए चीयर करूंगा। मुझे उम्मीद है कि हम फिर से मिलेंगे।"

एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी शाहीन को नेशनल टीम की बॉलिंग यूनिट का एक अहम हिस्सा मानता है। बोर्ड का मानना ​​है कि अफरीदी को उचित रिहैबिलिटेशन की जरूरत है, जिसके लिए लाहौर सही रहेगा। पीसीबी ने पाकिस्तानी कैंप में चोट की दिक्कतों को मैनेज करने के लिए मशहूर स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. जावेद मुगल को भी नियुक्त किया है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें