शेफाली वर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Shafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया 'अनोखा' शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे

Shafali Verma: 15 साल में डेब्यू करने वाली शेफाली वर्मा ने 22 साल की उम्र में 100 T20I खेलकर इतिहास रच दिया। निडर बल्लेबाजी और बड़े मैचों में दमदार प्रदर्शन ने उन्हें भारत का भविष्य बना दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Shafali Verma 100 T20Is Youngest Indian Cricketer: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने महज 22 साल और 81 दिन की उम्र में 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड बना लिया है। इस तरह वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। शेफाली ने यह उपलब्धि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में हासिल की, जो डरबन में खेला गया।

Shafali Verma ने तोड़ा जमिमा का रिकॉर्ड

इस उपलब्धि के साथ ही शेफाली वर्मा ने जेमिमा रोड्रिग्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। जेमिमा ने 2024 महिला एशिया कप के दौरान 23 साल और 327 दिन की उम्र में 100 टी20 इंटरनेशनल मैच पूरे किए थे। शेफाली अब दुनिया की तीसरी सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने यह आंकड़ा छुआ है। उनसे आगे सिर्फ रवांडा की गिजेल इशिम्वे और हेनरिएट इशिम्वे हैं।

भारत की पांचवीं महिला खिलाड़ी

शेफाली वर्मा भारत की पांचवीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनसे पहले हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स इस खास क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं। इतनी कम उम्र में इस उपलब्धि तक पहुंचना उनके शानदार करियर की झलक देता है।

15 साल की उम्र में किया था डेब्यू

शेफाली का क्रिकेट सफर भी बेहद खास रहा है। उन्होंने 2019 में सिर्फ 15 साल 239 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और निडर अंदाज के चलते उन्होंने शुरुआत से ही अपनी अलग पहचान बना ली। महिला टी20 चैलेंज में मिथाली राज की कप्तानी वाली टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी कर सबका ध्यान खींचा था।

टेस्ट क्रिकेट में भी दिखाया कमाल

शेफाली वर्मा ने सिर्फ टी20 में ही नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है। साल 2024 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक जड़ा था, जो महिला टेस्ट इतिहास के सबसे तेज शतकों में से एक रहा। बड़े मुकाबलों में उनका प्रदर्शन और भी निखरकर सामने आता है।

शेफाली ने कई बड़े मौकों पर टीम इंडिया के लिए अहम योगदान दिया है। पिछले साल महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 87 रन की शानदार पारी खेली और गेंदबाजी में भी योगदान दिया। उनकी यह ऑलराउंड परफॉर्मेंस टीम की जीत में बेहद अहम साबित हुई। शेफाली वर्मा का यह सफर दिखाता है कि वह आने वाले समय में भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी सितारों में से एक बनने की पूरी क्षमता रखती हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता