बेन मेयस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

U19 वर्ल्ड कप में बेन मेयस का तूफान! सिर्फ चौके-छक्कों से कूट दिए 120 रन, महज कुछ रन से चूके दोहरा शतक

Ben Mayes in U19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में पहली बार डबल सेंचुरी बेहद करीब दिखी। ओवर बाकी थे, लेकिन बेन मेयस की एक चूक ने उनसे यह ऐतिहासिक मौका छीन लिया।

संजय सिंह बिष्ट

Ben Mayes: क्रिकेट भले ही समय के साथ तेज और आक्रामक होता चला गया हो, लेकिन डबल सेंचुरी का आकर्षण आज भी वही है। यह एक ऐसा मुकाम है, जिस तक हर बल्लेबाज नहीं पहुंच पाता। वनडे क्रिकेट में अब तक कई दोहरे शतक लग चुके हैं, लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा आज तक कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है। दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में यह मौका दो बार बेहद करीब आया, लेकिन हर बार इतिहास बनते-बनते रह गया। इंग्लैंड के बेन मेयस अब इस सूची में सबसे ताजा नाम बन गए हैं, जो महज 9 रन से डबल सेंचुरी चूक गए।

बेन मेयस की 191 रनों की विस्फोटक पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में बेन मेयस ने तूफानी बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने 117 गेंदों पर 191 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके और 8 छक्के निकले। यानी मेयस ने अकेले चौकों और छक्कों से 120 रन बटोरे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उनके पास पर्याप्त समय और मौके थे कि वे दोहरा शतक पूरा कर पाते, लेकिन एक फुलटॉस गेंद पर आउट होकर उनका सपना टूट गया।

200 से पहले थम गए तीन ऐतिहासिक स्कोर

बेन मेयस अब इंग्लैंड के लिए यूथ वनडे में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। हालांकि वे पहले नहीं हैं, जो 190 के पार जाकर भी 200 तक नहीं पहुंच पाए। जनवरी 2026 में श्रीलंका के विरान चामुदिथा ने जापान के खिलाफ 192 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वे भी आठ रन से दोहरे शतक से चूक गए। इससे पहले साल 2018 में श्रीलंका के ही हसिथा बोयागोडा ने 191 रन बनाए थे। इस तरह अब तक तीन बल्लेबाज यूथ वनडे में 190 से ज्यादा रन बना चुके हैं, लेकिन कोई भी 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया है।

बारिश के बावजूद इंग्लैंड का 400 पार स्कोर

मैच के दौरान बारिश ने कई बार खलल डाला और खेल रुकता-चलता रहा। एक समय तो ऐसा लगा कि मुकाबला पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन अंत में पूरे 50 ओवर का खेल संभव हो सका। बेन मेयस की धुआंधार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 404 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड की सबसे दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शनों में से एक रही।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान