सेनुरन मुथुसामी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

Senuran Muthusamy: सेनुरन मुथुसामी ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो सातवें या उससे नीच बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Senuran Muthusamy Century: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी ने शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो भारत के खिलाफ 7वें नंबर पर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 6 साल बाद शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले 2019 में क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। उन्होंने यह कारनामा विशाखापत्तनम में किया था। डी कॉक ने 111 रनों की पारी खेली थी। सबसे पहले साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा लांस क्लूजनर ने किया था। 1997 में लांस क्लूजनर ने केप टाउन में भारत के खिलाफ नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था। लांस क्लूजनर ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी। वहीं मुथुसामी 109 रन आउट हो गए।

आठवें विकेट के लिए चौथी बड़ी साझेदारी

8वें विकेट के लिए साउथ अफ्रीका के सेनुरन मुथुसामी और मार्को यानसेन ने मिलकर अभी तक 97 रनों की साझेदारी कर ली है। यह भारत के खिलाफ 8वीं विकेट के लिए साउथ अफ्रीका की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। हालांकि 8वें विकेट पर दोनों 100 रनों की साझेदारी नहीं कर पाए। सेनुरन मुथुसामी 109 रन बनाकर आउट हो गए। यह उनका पहला शतक है।

साझेदार खिलाड़ी विकेट रन इन (In) आउट (Out) पारी मैदान
एल. क्लूजनर, बी.एम. मैकमिलन 8 147* 7/382 7/529 1 केप टाउन
डी.जे. कुलिनन, एल. क्लूजनर 8 127 7/95 8/222 4 जोहान्सबर्ग
एफ. डु प्लेसिस, आर.जे. पीटरसन 8 110 7/387 8/497 2 डरबन
मार्को यानसेन, एस. मुथुसामी 8 97 7/334 8/431 1 गुवाहाटी

यह पहली बार है जब साउथ अफ्रीका द्वारा भारत के खिलाफ टेस्ट इनिंग में नंबर-7 या उससे नीचे के दो बल्लेबाजों ने 50-प्लस स्कोर बनाए हैं। सेनुरन मुथुसामी के अलावा मार्को यानसेन इस पारी में 50 से अधिक रन बना चुके हैं।

मुथुसामी का करियर

सेनुरन मुथुसामी के टेस्ट करियर की बात करें तो, अभी तक 8 मैचों की 11 पारियों में वह 64.33 की औसत के साथ 808 रन बना चुके हैं। भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ने से पहले वह 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। इनमें से एक अर्धशतक उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर लगाया था, जहां उन्होंने 89 रनों की पारी खेल साउथ अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला