सेनुरन मुथुसामी और मार्को यान्सन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शतक के बाद मुथुसामी का बयान! हाउसफुल स्टेडियम में मिली सफलता पर खुश, यान्सन पर दिया ये बड़ा बयान

IND vs SA: सेनुरन मुथुसामी ने भारत के खिलाफ शतक के बाद इसे अपने लिए खास पल बताया। उन्होंने यानसेन की छक्के मारने की क्षमता को अविश्वसनीय कहा। यानसेन शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक से चूक गए।

संजय सिंह बिष्ट

Senuran Muthusamy: रविवार को खेले गए भारत दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज सेनुरन मुथुसामी का शतक सुर्खियों में रहा। उनकी 109 रनों की पारी ने न सिर्फ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि उनके करियर का भी यादगार पल बन गई।

मुथुसामी का यादगार शतक

सेनुरन मुथुसामी ने 206 गेंदों पर 109 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 489 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मुथुसामी ने दबाव में खेलते हुए शानदार संयम दिखाया और टीम के लिए आवश्यक रन जोड़े। दिन के खेल के बाद उन्होंने कहा, “इतने भरे हुए हाउस के सामने यह सचमुच एक खास पल था। खुशी है कि टीम के लिए योगदान दे पाया। पहली इनिंग में रन बनाना हमेशा जरूरी होता है।”

यानसन की तूफानी बल्लेबाजी

मुथुसामी के साथ मार्को यानसन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय स्पिनरों पर आक्रमण करते हुए केवल 91 गेंदों पर 93 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे। दोनों ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 97 रनों की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्कोर की ओर धकेल दिया। मुथुसामी ने यानसन की बल्लेबाजी को लेकर कहा “उनके शॉट्स अविश्वसनीय थे। मुझे लगता है कि आज स्टेडियम में सबसे अच्छी सीट मेरे पास थी। उनकी बॉल स्ट्राइकिंग वाकई स्पेशल थी।”

ड्रेसिंग रूम में भरोसा और साझेदारी का प्लान

मुथुसामी ने बताया कि उनका प्लान एक-दूसरे का साथ देते हुए पारी को आगे बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि “हमारा फोकस पार्टनरशिप बनाने और बीच–बीच में रन बटोरने पर था। वेरेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और मार्को तो कमाल का था।" एक अहम क्षण तब आया जब मुथुसामी पगबाधा पर आउट दिए गए। हालांकि, उन्होंने तुरंत रिव्यू लिया और निर्णय उनके पक्ष में गया। उन्होंने बताया “मुझे लगा कि गेंद ग्लव को छूकर गई है। आउट होने की निराशा में तुरंत समझ नहीं आया, लेकिन डीआरएस में पता चला कि हल्का सा ग्लव लगा था। यह राहत देने वाला पल था।”

आगे की पिच को लेकर क्या बोले मुथुसामी?

जब उनसे पूछा गया कि क्या पिच आगे खराब होगी? इसका मुथुसामी ने शांत तरीके से जवाब दिया और कहा कि “अब देखते हैं आगे क्या होता है।” उनका मानना है कि मैच का आगे का परिणाम काफी हद तक पिच के व्यवहार पर निर्भर करेगा, लेकिन फिलहाल दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थिति में है।

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला