IND vs SA, 2nd Test Day 2 Highlight: दूसरे दिन के खेल खत्म, राहुल-जायसवाल क्रीज पर, स्कोर 9/0

IND vs SA Live Score, 2nd Test Day 2 Highlight: भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स तक बिना विकेट 9 रन बनाए। साउथ अफ्रीका 489 पर आउट हुई। मुथुसामी ने 109 और येन्सन ने 93 रन बनाए। कुलदीप ने 4 विकेट लिए।
IND vs sa 2nd test

India vs South Africa Highlight, 2nd Test Day 2:इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में जारी है, जहां दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना विकेट खोए 9 रन बनाए। लक्ष्य की शुरुआत संभलकर करते हुए यशस्वी जायसवाल 7 और केएल राहुल 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले साउथ अफ्रीका की पहली पारी 489 रनों पर सिमटी। टीम की ओर से सनुरन मुथुसामी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाते हुए 109 रन बनाए, जबकि मार्को येन्सन 93 रनों पर आउट होकर शतक से चूक गए। पहले दिन 247/6 पर खेल रही साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन बाकी चार विकेट मिलाकर 242 और रन जोड़ते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए। रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की बढ़त को सीमित किया।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: टी का ऐलान, पहला सेशन साउथ अफ्रीका के नाम

दूसरे दिन का पहला सेशन साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया है। इस सेशन में कुल 69 रन बने। आज के दिन के पहले सेशन में कुल 29.1 ओवर का खेल हुआ है। इस दौरान मुथुसामी ने अपना अर्धशतक पूरा किया और उनके साथ काइल वेरेन ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। भारत को दूसरे दिन में अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: सेनुरन मुथुसामी का अर्धशतक

सेनुरन मुथुसामी ने 121 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। मुथुसामी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। मुथुसामी और काइल वेरेन ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 61 रनों का साझेदारी किया है। मुथुसामी 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं वेरेन 35 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: पहले घंटे पूरी तरह से रहा साउथ अफ्रीका के नाम

दूसरे दिन का पहला घंटा पूरी तरह से साउथ अफ्रीका के नाम रहा है। साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया है और बिना विकेट गंवाए तेजी से रन बना रहे हैं। शुरुआत में कोई गेंदबाज विकेट नहीं निकाल पाए हैं। वहीं अब साउथ अफ्रीका 300 रनों के करीब पहुंच गया है।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका के मुथुसामी और काइल वेरेन क्रीज पर मौजूद है। वहीं भारतीय टीम जल्द से जल्द साउथ अफ्रीका को ऑलआउट करने को देखेगी।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: कुलदीप ने चटकाए 3 विकेट

गुवाहटी टेस्ट मैच के पहले दिन 3 विकेट कुलदीप यादव ने चटकाए, जबकि एक-एक विकेट जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को मिला।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: पहले दिन साउथ अफ्रीका ने बनाए 247 रन

साउथ अफ्रीका ने पहले दिन अच्छी और सधी हुई बल्लेबाजी की। 247 रन 81.5 ओवर में टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने बनाए और सिर्फ 6 ही विकेट भारत को मिले। ऐसे में बाकी के चार विकेट भारत जल्दी निकालने की कोशिश करेगा। सेनुरन मुथुसामी 25 और काइल वैरेनी 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs SA, 2nd Test Day 2 Live Score: दूसरे दिन की खेल के लाइव ब्लॉग में आपक स्वागत है

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com