स्कॉट एडवर्ड्स और बास डी लीडे (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नीदरलैंड क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी कमान, अब इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

Netherlands Cricket Captain: नीदरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी है। अब ऑलराउंडर बास डी लीडे आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग-2 में टीम की कमान संभालेंग।

सृष्टि मौर्य

Scott Edwards Steps Down As Netherlands ODI Captain: नीदरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी है। इस बात की पुष्टि रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (KNCB) ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के जरिए की। अब स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बास डी लीडे आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग-2 के बाकी मुकाबलों में टीम की कमान संभालेंगे।

29 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज स्कॉट एडवर्ड्स ने जून 2022 में पीटर सीलार की जगह कप्तानी संभाली थी। उनके नेतृत्व में नीदरलैंड ने 56 वनडे मैच खेले, जिनमें टीम ने 24 मुकाबले जीते, जबकि 29 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

एडवर्ड्स की कप्तानी में टीम

एडवर्ड्स की कप्तानी में नीदरलैंड ने 2023 वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी मजबूत टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वहीं T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 50 मैचों में कप्तानी की और 2022 T20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे पर यादगार जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के कारण ही वह टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

एडवर्ड्स ने क्या कहा?

कप्तानी छोड़ने के फैसले पर स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि वो अब एक खिलाड़ी के रूप में टीम के लिए ज्यादा योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस फैसले पर वो पिछले कुछ समय से टीम प्रबंधन और अन्य लोगों से चर्चा कर रहे थे और उन्हें लगा कि यही सही समय है।

एडवर्ड्स ने अपने साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नीदरलैंड की टीम बेहद खास है और आने वाले समय में उसके पास बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका है। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना हमेशा उनके लिए गर्व की बात रहेगी और वो आगे भी पूरी मेहनत से टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

एडवर्ड्स ने टीम को काफी कुछ सिखाया- बास डी लीडे

अब 26 वर्षीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बास डी लीडे टीम की कमान संभालेंगे। डी लीडे को नीदरलैंड के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिना जाता है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने स्कॉट एडवर्ड्स का आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में टीम ने काफी कुछ सीखा है।

फिलहाल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग-2 की अंक तालिका में नीदरलैंड दूसरे स्थान पर है, जबकि अमेरिका पहले स्थान पर बना हुआ है। नए कप्तान बास डी लीडे के सामने अब टीम को शीर्ष स्थान तक पहुंचाने की चुनौती होगी।

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले