स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉगेट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

148 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में ऐतिहासिक पल, टेस्ट मैचों के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Ashes Series: एशेज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया। स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉगेट पहली बार एक साथ टेस्ट खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल इंडिजिनस खिलाड़ी बने।

उज्जवल सिन्हा

Scott Boland and Brendan Doggett became first Indigenous pair: एशेज सीरीज 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, इस दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है।

148 सालों के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब प्लेइंग 11 में ऑस्ट्रेलिया दो इंडिजिनस (मूल निवासी) खिलाड़ियों को शामिल किया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दो इंडिजिनस खिलाड़ी एक साथ खेल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम में पहली बार दो इंडिजिनस खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और मीडियम-पेसर ब्रेंडन डॉगेट एक साथ टेस्ट खेलने वाले देश के पहले इंडिजिनस खिलाड़ी बने। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चार इंडिजिनस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। स्वर्गीय फेथ कूलथर्ड, जेसन गिलेस्पी, ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर और बोलैंड। ऑस्ट्रेलिया में इंडिजिनस पृष्ठभूमि के अन्य बड़े खिलाड़ियों में टेनिस स्टार एश्ले बार्टी, पूर्व ऑलराउंडर डैन क्रिश्चियन, पूर्व पेसर अल्बर्ट हेनरी और इयान किंग, जोश लालोर, माइकल मेनहार्ट, केन वॉवेल्स और ओपनर डार्सी शॉर्ट जैसे नाम शामिल हैं।

इंडिजिनस खिलाड़ियों की क्रिकेट में पुरानी विरासत

रिकॉर्ड बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में मूल निवासी खिलाड़ी 1795 से ही क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। 1854 में एडिलेड के सेंट पीटर्स कॉलेज में तीन पूनिंडी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जो इंडिजिनस क्रिकेटरों का पहला दर्ज मैच माना जाता है।

स्टीव स्मिथ कर रहे हैं कप्तानी

चोटिल पैट कमिंस की जगह कप्तानी कर रहे स्टीव स्मिथ ने टॉस हारने के बावजूद उम्मीद जताई कि पिच सुबह गेंदबाज़ों को मदद देगी। उन्होंने कहा कि अगर गेंद सही जगह डाली गई, तो विकेट मिलने के पूरे मौके हैं। टॉस जीतने के बाद स्टोक्स ने कहा कि टीम पहले मजबूत स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी और फिर मैच की स्थिति के मुताबिक खेल आगे बढ़ाएगी।

दोनों टीमों का प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट, स्कॉट बोलैंड।

इंग्लैंड: बेन डकेट, जैक क्राउली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

INDIA Bloc Protest LIVE: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब से बाराखंभा रवाना; केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल