सरफराज खान और मोहम्मद अजहरुद्दीन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सरफराज खान की वापसी के लिए अजहरुद्दीन ने लगाई गुहार, क्या अगरकर करेंगे नजरअंदाज या खुलेगी किस्मत?

Sarfaraz Khan: मोहम्मद अजहरुद्दीन ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से सरफराज खान को फिर मौका देने की अपील की है। 28 वर्षीय सरफराज नवंबर 2024 के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Mohammad Azharuddin on Sarfaraz Khan: मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला नवंबर 2024 में खेला था, जिसके बाद से उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। रन बनाने के मामले में सरफराज का बल्ला लगातार बोल रहा है और वह चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिला है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

सरफराज खान ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 157, 55 और 62 रनों की अहम पारियां खेलीं। वहीं रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने दोहरा शतक लगाते हुए 227 रन बनाए। इसके अलावा सरफराज ने अपनी फिटनेस पर भी खासा काम किया है और अपना वजन कम किया है, जिससे उनकी फुर्ती और फिटनेस में साफ सुधार देखने को मिला है।

अजहरुद्दीन का खुलकर समर्थन

सरफराज खान के समर्थन में अब पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन आगे आए हैं। उन्होंने अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति से सरफराज को एक और मौका देने की खास गुजारिश की है। अजहरुद्दीन का मानना है कि जिस तरह से सरफराज घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं, उसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

सरफराज ने दिया अजहरुद्दीन को श्रेय

हाल ही में एक इंटरव्यू में सरफराज खान ने रिवर्स स्विंग के खिलाफ ट्रेनिंग में मदद करने का श्रेय मोहम्मद अजहरुद्दीन को दिया था। द स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज उनसे मिलने के लिए करीब 45 मिनट तक इंतजार करते रहे थे, क्योंकि अजहरुद्दीन अपने अपॉइंटमेंट्स में व्यस्त थे। इस पर अजहरुद्दीन ने कहा कि रन सरफराज ने बनाए हैं और सारी तारीफ उसी की होनी चाहिए।

अजहरुद्दीन ने सरफराज की तारीफ में क्या कहा

पूर्व कप्तान ने कहा कि सरफराज एक आक्रामक बल्लेबाज हैं, जो मैच की स्थिति को तेजी से बदलने की क्षमता रखते हैं। वह गेंदबाजों को दबाव बनाने का मौका नहीं देते और लगातार रन बनाने पर भरोसा करते हैं। अजहरुद्दीन के मुताबिक, अगर पिच पर स्विंग और बाउंस में बदलाव हो रहा था, तब भी सरफराज का अच्छे रेट से रन बनाना उनकी क्वालिटी को दर्शाता है।

अजहरुद्दीन ने सरफराज की तारीफ करते हुए कहा कि वह अब भी सीखना चाहते हैं, जबकि वह भारत के लिए खेल चुके हैं। यह एक खिलाड़ी के लिए बहुत अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि सरफराज इंडिया के लिए खेलने का एक और मौका पाने के हकदार हैं। फरवरी 2024 में डेब्यू करने वाले सरफराज ने अब तक छह टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। अजहरुद्दीन को भरोसा है कि सरफराज को जल्द ही टीम इंडिया में दोबारा मौका जरूर मिलेगा।

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह