संजू सैमसन और रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

संजू के सर पर सजेगा रोहित शर्मा का ताज, इस मामले में इंडियन कैप्टन से आगे निकल जाएंगे सैमसन

रोहित शर्मा ने इस साल टी20 क्रिकेट में 46 छक्के लगाए हैं। वहीं, संजू सैमसन के नाम भी इतने ही छक्के दर्ज हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सैमसन रोहिता का रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल सकते हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने जीता था। वहीं सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने हरा दिया था। इस सीरीज का तीसरा मैच अब 13 नवंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस दौरान संजू एक खास लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा से आगे निकल सकते हैं।

सीरीज के पहले मैच के दौरान संजू सैमसन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के नए ओपनिंग बल्लेबाज बन गए हैं। वह अपने अनुभव का पूरा फायदा भी उठा रहे हैं। कप्तान सूर्या ने भी उन्हें काफी मौके दिए हैं। अब वह इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा से आगे निकल सकते हैं।

दरअसल, रोहित शर्मा ने इस साल टी20 क्रिकेट में 46 छक्के लगाए हैं। वहीं, संजू सैमसन के नाम भी इतने ही छक्के दर्ज हैं। अगर संजू तीसरे टी20 मैच में एक छक्का लगाते हैं तो वह इस लिस्ट में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगे। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। उन्होंने इस साल टी20 क्रिकेट में 60 छक्के लगाए हैं।

साल 2024 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • 60 छक्के - अभिषेक शर्मा
  • 46 छक्के - संजू सैमसन
  • 46 छक्के - रोहित शर्मा
  • 45 छक्के - विराट कोहली
  • 43 छक्के - शिवम दुबे
  • 42 छक्के - रियान पराग
  • 40 छक्के - सूर्यकुमार यादव

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मैच में संजू सैमसन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और उस मैच में महज 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए। हालांकि सीरीज के अगले मैच में वह शून्य पर आउट हो गए। जहां टीम इंडिया को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में संजू तीसरे टी20 मैच में वापसी करना चाहेंगे।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह