संजू सैमसन (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

आईसीसी रैंकिंग में संजू सैमसन का जलवा, बैक टू बैक सेंचुरी ने किया कमाल, लगाई बड़ी छलांग

भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले संजू सैमसन आईसीसी टी20 रैंकिंग में 66वें स्थान पर थे। लेकिन महज दो मैचों के बाद ही उन्होंने 27 पायदान की बड़ी छलांग लगाई और 39वें स्थान पर कब्जा कर लिया।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं। जहां सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए शतक जड़ा था। हालांकि दूसरे मुकाबले में संजू कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और शून्य पर ही आउट हो गए। लेकिन इससे उनकी रैंकिंग पर फर्क नहीं पड़ा। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में उनको फायदा हुआ है।

दरअसल, भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले संजू सैमसन आईसीसी टी20 रैंकिंग में 66वें स्थान पर थे। लेकिन महज दो मैचों के बाद ही उन्होंने 27 पायदान की बड़ी छलांग लगाई और 39वें स्थान पर कब्जा कर लिया। हालांकि उनकी रेटिंग और रैंकिंग अभी और भी शानदार हो सकती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को दो मुकाबले और खेलने हैं, जिसमें संजू शानदार खेल दिखा सकते हैं।

संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 107 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उनकी रेटिंग सीधे 550 हो गई। लेकिन फिर दूसरे टी20 मैच में संजू अपना खाता नहीं खोल पाए, जिसकी वजह से उन्हें नुकसान झेलना पड़ा। आईसीसी की ओर से जारी नई रैंकिंग में उनकी रेटिंग 537 है और वह फिलहाल 39वें स्थान पर हैं। हालांकि उनके पास अभी साउथ अफ्रीका सीरीज में दो मैच और बचे हैं। अगर इसमें भी उनका बल्ला अच्छा प्रदर्शन करता है तो वह फिर से अपनी ऑलटाइम हाई रैंकिंग हासिल कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि संजू सैमसन के अच्छे दिन चल रहे हैं। इससे पहले तक उन्हें कई मौकों पर टीम में जगह नहीं मिली। लेकिन फिलहाल वह भारत की टी20 टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। ऐसे में जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उसे देखकर ऐसा ही माना जा रहा है कि वह अब टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं। साथ ही भारत को टी20 में एक शानदार सलामी बल्लेबाज भी मिल गया है।

गौरतलब है कि भारत के गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने भी आईसीसी के गेंदबाजों की रैंकिंग में धमाल मचाया है। टीम इंडिया में वापसी करते हुए उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है। दो मैचों में उन्होंने 8 विकेट लिए और अब आईसीसी की ओर से जारी ताजा गेंदबाजी रैंकिंग में उन्होंने 110 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। वह अब हार्दिक पांड्या के साथ संयुक्त रूप से 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी