राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

संजू सैमसन की वजह से राहुल द्रविड़ ने छोड़ी राजस्थान रॉयल्स? फैंस ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल

Sanju Samson Behind Rahul Dravid Exit: राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच से इस्तीफा दे दिया है। अब सोशल मीडिया में ऐसी चर्चा चल रही है कि संजू सैमसन की वजह से द्रविड़ ने इस्तीफा दिया है।

उज्जवल सिन्हा

Sanju Samson Behind Rahul Dravid Exit: भारतीय टीम के पूर्व कोच और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राहुल द्रविड़ का यह इस्तीफा अचानक आया है। टीम से अचानक बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स मान रहे हैं कि संजू सैमसन की वजह से द्रविड़ ने इस्तीफा दिया है या फिर उनका कुछ हाथ तो है।

आईपीएल 2025 के दौरान संजू सैमसन और राहुल द्रविड़ के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। आईपीएल 2025 के दौरान के वीडियो में उनके बीच थोड़ी दूरी दिखाई गई थी, जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। सार्वजनिक रूप से ना तो द्रविड़ और ना ही सैमसन ने अपने बीच किसी अनबन का संकेत दिया है। हालांकि फिर भी सोशल मीडिया यूजर्स इस एंगल से मामले को जोड़ रहे हैं।

अब अफवाह भी हो जाएगी खत्म

फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि टीम के कप्तान संजू सैमसन का द्रविड़ के इस्तीफा में कुछ हाथ है और उनका मानना ​​है कि अब जब द्रविड़ ने टीम का साथ छोड़ दिया है तो उनके बारे में ट्रेड की अफवाहें भी खत्म हो जाएंगी। वहीं कुछ फैंस इस बात पर भी बहस कर रहे हैं कि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह अच्छा कदम या नहीं। वहीं कुछ को पर्दे के पीछे गड़बड़ लग रही है।

एक फैंस ने कहा कि आप इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि संजू और द्रविड़ के बीच कोई अनबन नहीं थी। द्रविड़ के जाने का मतलब है कि संजू पूरी तरह से टीम में बने रहेंगे। प्रबंधन को उनमें से किसी एक को चुनना था और उन्होंने संजू को चुना।

https://twitter.com/ProbabilityImp2/status/1961712511507669103

एक अन्य ने कहा कि आरआर को राहुल द्रविड़ और संजू में से किसी एक को चुनना था, उन्होंने संजू सैमसन को चुना। ट्रेड की खबरें खत्म, संजू टीम में बने रहेंगे।

https://twitter.com/Crick_logist/status/1961708354872717347

एक तीसरे प्रशंसक ने कहा कि मुझे लगता है कि द्रविड़ की बर्खास्तगी के पीछे संजू सैमसन का हाथ हो सकता है, लेकिन मैं इसे साबित नहीं कर सकता। अब ये राज को आगे की खुलेगा।

https://twitter.com/cricbhawana/status/1961705990069596460

द्रविड़ के इस्तीफे के साथ जन्में कई सवाल

द्रविड़ का अचानक इस्तीफा कई सवाल उठाता है। वह सिर्फ एक साल ही इस पद पर थे और एक कोच के असली प्रभाव का आकलन करने के लिए इतना समय कम होता है (जैसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में एंडी फ्लावर का उदाहरण लिया जा सकता है)। राजस्थान रॉयल्स के मीडिया पोस्ट से यह साफ दिखता था कि उन्होंने द्रविड़ को एक भारतीय क्रिकेट दिग्गज और टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कोच के रूप में फ्रेंचाइज़ी का चेहरा माना था।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते