साई सुदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: साई सुदर्शन के काम नहीं आई ये खास प्रैक्टिस, IPL का हीरो हेडिंग्ले टेस्ट में जीरो

साई सुदर्शन ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2025 के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया, लेकिन वो हेडिंग्ले टेस्ट में पूरी तरह से प्लॉप साबित हुए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जा रहा है। इस दौरान इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड के सामने 471 रन का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान टीम इंडिया के तीन बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 465 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में ओली पोप ने शतकीय पारी खेली। वहीं, हैरी ब्रुक शतक से चूक गए और 99 के स्कोर पर उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। इस हिसाब से टीम इंडिया को पहली पारी में 6 रन की बढ़त मिली।

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 90 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के रूप में दो विकेट खो दिए हैं। यदि बात करें साई सुदर्शन की तो उनसे इंग्लैंड सीरीज के दौरान काफी उम्मीदें थी, लेकिन अब तक इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज हेडिंग्ले में प्लॉप

साई सुदर्शन ने हाल में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यदि बात करें तो सुदर्शन ने IPL 2025 में 15 मुकाबलों में सबसे ज्यादा 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। उनके घरेलू और आईपीएल के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान मौका दिया गया था। लेकिन अब तक आईपीएल का ये हीरो हेडिंग्ले टेस्ट में फ्लॉप साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। साई सुदर्शन हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट हुए। वहीं, दूसरी पारी में लग रहा था कि वो बड़े स्कोर की तरफ जा रहे हैं, लेकिन 30 रन के स्कोर पर वो इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का शिकार बन गए।

काम नहीं आयी ये खास प्रैक्टिस

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में कुल 465 रन बनाए थे। जिसके बाद भारतीय टीम को तीसरे दिन फिर बल्लेबाजी करने के लिए आना था। ऐसे में अपनी पारी इंतजार करते-करते वो गेंद के साथ एक खास प्रैक्टिस करते देखे गए। इस दौरान वो गेंद को अपने हाथ में पकड़कर उसे ध्यान से देख रहे थे।

इसे विज़ुअलाइज़ेशन अभ्यास कहते हैं। इस अभ्यास से बल्लेबाज को हेड पोजिशन, आखों, गेंद पर ध्यान और मानसिक रूप से जुड़े कई फायदे मिलते हैं, लेकिन हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में साई सुदर्शन के लिए ये अभ्यास काम नहीं आया।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज