सचिन तेंदुलकर और राज ठाकरे (फोटो- आईएएनएस) 
क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर सपरिवार पहुंचे 'शिवतीर्थ', राज ठाकरे के साथ की गणपति पूजा

Sachin Tendulkar with his Family: सचिन तेंदुलकर सपरिवार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के घर आज गणपति पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी से मुलाकात की।

उज्जवल सिन्हा

Sachin Tendulkar Visit MNS Chief Raj Thackeray House: भारत का महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आज गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के घर पर गणपति पूजा में शामिल हुए। इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने राज ठाकरे और परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की। इस पूजा में सचिन अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' पहुंचे थे।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हाल में ही सगाई हुई। जिसकी पुष्टि भी सचिन ने कर दी है। राज ठाकरे के आवास पर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन नेवी ब्लू डिजाइनर कुर्ते पहने नजर आए, जबकि उनकी पत्नी अंजलि ने लाल साड़ी पहनी थी। गणपति दर्शन के बाद तेंदुलकर परिवार ने 'शिवतीर्थ' में गणपति की मूर्ति के सामने राज ठाकरे और उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे के साथ फोटो खिंचवाई।

राज ठाकरे के घर 'शिवतीर्थ' में डेढ़ दिन का गणपति स्थापित किया गया है, जहां राजनीतिक और फिल्मी जगत की कई हस्तियां दर्शन करने पहुंची हैं। सचिन तेंदुलकर से पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान गणपति दर्शन के लिए राज ठाकरे के आवास पर गए।

देवेंद्र फडणवीस ने भी की थी राज ठाकरे के आवास पर गणपति पूजा

इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आवास पर गणपति की पूजा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि मुंबई में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आवास पर जाकर भगवान गणेश के दर्शन किए, आशीर्वाद लिया और सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

20 साल के बाद उद्धव ठाकरे गए थे राज ठाकरे के घर

20 साल के बाद शिवसेना-यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अपने परिवार के साथ चचेरे भाई राज ठाकरे के आवास पर गए थे और पूजा अर्चना की थी। गणपति उत्सव के मौके पर राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को फोन किया और अपने घर आने का निमंत्रण दिया था। इसे स्वीकार करते हुए उद्धव ठाकरे बुधवार को परिवार के साथ राज ठाकरे के आवास पर गए।

पिछले तीन महीनों में ठाकरे बंधुओं के लिए यह तीसरा मौका था, जब वे एक साथ दिखे। 5 जुलाई को दोनों भाई विजय रैली के लिए एक साथ आए थे। दूसरी बार मुलाकात उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर हुई थी। 27 जुलाई को राज ठाकरे उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर उनके आवास 'मातोश्री' गए थे। (आईएएनएस)

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात