दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

SA vs AFG Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दी करारी शिकस्त, 107 रनों से दर्ज की जीत

Champions Trophy 2025 SA vs AFG: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 90 रन रहमत शाह ने बनाए हैं।

मृणाल पाठक

South Africa vs Afghanistan live Score: चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका ने शानदार तरीके से की है। 316 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम महज 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 90 रन रहमत शाह ने बनाए हैं। वहीं अफ्रीका की तरफ से सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन का मुजाहिरा पेश करते हुए विकेट्स हासिल किए हैं।

साउथ अफ्रीका ने 107 रनों से दर्ज की जीत

चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका ने शानदार तरीके से की है। 316 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगान टीम महज 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 90 रन रहमत शाह ने बनाए, लेकिन साथ ना मिलने की वजह से उनकी पारी भी बेकार गई। वहीं अफ्रीका की तरफ से सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन का मुजाहिरा पेश करते हुए विकेट्स हासिल किए हैं। अफ्रीका ने जीत के साथ इस टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है।

27 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर

27 ओवर का खेल खत्म हो गया है। फिलहाल मैच में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। 316 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 27 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए हैं। क्रीज पर मोहम्मद नबी और रहमत शाह मौजूद हैं।

13 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर

13 ओवर का खेल खत्म हो गया है। अफगानिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सेदिकुल्लाह अटल और रहमत शाह मौजूद हैं।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

अफगानिस्तान की बल्लेबाज़ी शुरू हो गई है। रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम ज़द्रान क्रीज़ पर हैं। जीत के लिए अफगानिस्तान को 316 रनों की दरकार है।

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को जीत के लिए दिए 316 रनों का लक्ष्य

साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 315 रन बनाए। रेयान रिकेल्टन ने 106 गेंदों पर 103 रन बनाए। इसके अलावा टेम्बा बावुमा ने 58 रन, रासी वान डेर डुसेन और एडेन मार्करम ने 52-52 रन बनाए। मार्करम नाबाद रहे। वियान मुल्डर ने 6 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए। डेविड मिलर ने 14 रन बनाए। जबकि अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। फजलहक फारूकी, अजमतुल्लाह उमरजई और नूर अहमद ने 1-1 विकेट झटके।

36 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर

36 ओवर का खेल खत्म हो गया है। जहां साउथ अफ्रीका ने तीन विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं। रयान रिकेल्टन 106 गेंदों में 103 रन और कप्तान टेम्बा बावुमा 76 गेंदों में 58 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। फिलहाल क्रीज पर रासी वैन डेर डुसेन और एडेन मार्कराम हैं। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने दो विकेट लिए हैं।

21 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर

21 ओवर का खेल खत्म हो गया है। जहां साउथ अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। रयान रिकेल्टन 68 गेंदों में 66 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान टेम्बा बावुमा 47 गेंदों में 33 रन बना चुके हैं। अफगानिस्तान को फिलहाल विकेट की दरकार है।

6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर

6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। जहां साउथ अफ्रीका ने अपना एक विकेट गंवा दिया है। सलामी बल्लेबाज टोनी डी ज़ोरज़ी 11 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। फिलहाल क्रीज पर रयान रिकेल्टन के साथ कप्तान टेम्बा बावुमा मौजूद है। अफ्रीका के 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 30 रन हैष अफगानिस्तान के लिए पहला विकेट मोहम्मद नबी ने लिया है।

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यहां जो अनुभव हम कर रहे हैं, उससे यह थोड़ा अलग लग रहा है, निश्चित नहीं कि यह कैसा रहेगा। बोर्ड पर पहले रन लगाने की कोशिश करेंगे। मुझे अपने गेंदबाजी आक्रमण पर बहुत भरोसा है, आज हमने शम्सी के रूप में एकमात्र स्पिनर को चुना है और बाकी सभी तेज गेंदबाज हैं।

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोर्जी, एडेन मार्कराम, रासी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद/फरीद मलिक, फजलहक फारूकी, नांगेलिया खारोटे

कराची में कैसा रहेगा मौसम का हाल

21 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के दौरान कराची में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना तीन प्रतिशत कम है। दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात में 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवा की गति 10 से 15 किमी/घंटा के बीच रहेगी और अधिकतम आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत रहेगा।

अफगानिस्तान की टीम देगी साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर

अफ़गानिस्तान की बात करें तो एशियाई टीम वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ चैंपियंस ट्रॉफी में पदार्पण करने के लिए तैयार है। भारत में 2023 विश्व कप में उनका प्रदर्शन दमदार रहा था। हसमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली टीम ने अपने पिछले चार वनडे दौरों में सीरीज़ जीत भी हासिल की है। इस दौरान अफगानिस्तान की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी जीत हासिल की है। अपने हालिया प्रदर्शन को देखते हुए अफ़गानिस्तान अपने पहले मैच में आत्मविश्वास से भरा होगा। वे अपने अभियान में कुछ टीमों को आश्चर्यचकित करना चाहेंगे।

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?