ऋतुराज गायकवाड़ (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Ruturaj Gaikwad को पूर्व खिलाड़ी की खास सलाह, इन प्लेयर्स की तरह करना होगा शॉट सिलेक्शन

Ruturaj Gaikwad: रविचंद्रन अश्विन ने ऋतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाज़ी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें शॉट चयन में सुधार करना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने KKR को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

उज्जवल सिन्हा

Ashwin on Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। सीएसके की सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। इस जीत ने बतौर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को राहत दी होगी। टीम की शुरुआती मैचों में हार के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे।

केकेआर पर जीत के बाद सीएसके निश्चित रूप से अंकतालिका में आठवें स्थान पर चली गई है। दसवें स्थान से आठवें स्थान पर जाना सीएसके और कप्तान गायकवाड़ के लिए निश्चित रूप से संतोषजनक है, लेकिन गायकवाड़ बतौर बल्लेबाज अब भी टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। केकेआर के खिलाफ भी गायकवाड़ 6 गेंदों पर 7 रन बना सके थे। जियोस्टार एक्सपर्ट रविचंद्रन अश्विन ने गायकवाड़ की बल्लेबाजी की समीक्षा करते हुए थोड़े बदलाव की सलाह दी।

अश्विन ने ऋतुराज गायकवाड़ को दी खास सलाह

जियोहॉस्टार के कार्यक्रम 'गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव' पर अश्विन ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर उन्हें कुछ जीत मिली हैं। इससे टूर्नामेंट में टीम को आसानी होनी चाहिए। सच कहूं तो, अगर मैं डगआउट में बैठा होता या ऋतुराज गायकवाड़ होता, तो मुझे ज्यादा परेशानी नहीं होती।

टी20 में आपको इंटेंट दिखाना जरूरी

टी20 एक ऐसा गेम है जहां आपको लगातार इंटेंट दिखाना होता है। बस मैं एक बात कहना चाहूंगा कि अगर आप आयुष म्हात्रे या संजू सैमसन को देखें, तो उन्होंने मैदान में सही विकल्प चुने। ऋतुराज थोड़ा लाइन के पार जा रहे हैं और जल्दी कैच आउट हो रहे हैं। अगर वह अपनी पारी की शुरुआत में थोड़ा आराम से खेलते, गेंद को टाइम करते, और ज्यादा डाउन ग्राउंड खेलते तो यह उनके लिए अच्छा होता।"

ऋतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म की वजह से सीएसके को लगभग हर मैच कमजोर शुरुआत मिली है। कई विशेषज्ञ गायकवाड़ की जगह आयुष म्हात्रे को सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करने की सलाह दे रहे हैं। सीएसके के कप्तान के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह 5 मैचों की 5 पारियों में महज 63 रन बना सके हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान