रोहित शर्मा (सौजन्यः एक्स) 
क्रिकेट

फैंस के प्यार ने बताया क्या है ट्राफी के मायने, विक्ट्री परेड में अभूतपूर्व स्वागत के बाद बोले रोहित शर्मा

मुंबई में हुए टीम इंडिया के विक्ट्री परेड के बारे में हर कोई बात कर रहा है। मुंबई की सड़कों पर फैंस की भीड़ देखकर हर कोई हैरान तरह गया था। जिसके बाद अब रोहित शर्मा ने भी माना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी न केवल उनके लिए बल्कि पूरे भारत के लिए क्या मायने रखती है।

मृणाल पाठक

मुंबई: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम में 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है। जिसके बाद टीम इंडिया का भारत में भव्य स्वागत हुआ। मुंबई में हुए विक्ट्री परेड की चर्चा को विदेशों में भी की जा रही है। मुंबई की सड़कों पर भारतीय फैंस का सैलाब आ गया था। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। अब कप्तान रोहित ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

टीम इंडिया के साथ-साथ भारतीय फैंस के लिए इस आईसीसी ट्रॉफी की कितनी एहमियत है, यह सब 4 जुलाई को हुए विक्ट्री परेड में देखने मिला। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई में अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत होकर कहा कि विजय परेड के दौरान प्रशंसकों के असीम प्यार ने साबित कर दिया कि यह टी20 विश्व कप सिर्फ उनकी टीम के लिये नहीं बल्कि पूरे देश के लिये क्या मायने रखता है।

रोहित ने बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘‘आप इस रोमांच से अनुमान लगा सकते हैं। इससे साबित होता है कि यह ट्रॉफी सिर्फ हमारे लिये नहीं बल्कि पूरे देश के लिये क्या मायने रखती है। मुझे खुशी है कि हम इस तरह का कुछ हासिल कर सके।'' रोहित ने दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता है लेकिन उनके लिये यह खास है। उन्होंने कहा, ‘‘2007 अलग था। मैं उसे भूल नहीं सकता क्योंकि वह मेरा पहला विश्व कप था। यह खास है क्योंकि मैं इस बार कप्तान था। मेरे लिये यह बहुत गर्व का पल है।''

जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई ने एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट AIC24WC ‘एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप’ से टीम इंडिया की वतन वापसी हुई है। टीम इंडिया गुरुवार सुबह छह बजे दिल्ली पहुंची है। भारतीय टीम बारबडोस में तूफान ‘बेरिल’ की वजह से फाइनल जीतने के बाद फंसी हुई थी।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए