Rohit Sharma (Photo- X/Twitter) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय टीम पर मंडराए संकट के बादल, कप्तान रोहित शर्मा हो सकते हैं बाहर

भारत का ऑस्ट्रेलिया अगले महीने से शुरू होने वाला है। दौरे के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम पर संकट के बादल मडराने लगे हैं। रोहित शर्मा पहले दो टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत का ऑस्ट्रेलिया अगले महीने से शुरू होने वाला है। दौरे के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम पर संकट के बादल मडराने लगे हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाप पहले दो टेस्ट के लिए बीसीसीआई से छुट्टी मांग ली है। 22 नवंबर से शुरू होने वाली पर्थ टेस्ट में नहीं दिखेंगे।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पहले दो टेस्ट से छुट्टी मांग ली है। उन्होंने बीसीसीआई को इसकी जानकारी दे दी है। ऐसी संभावना है कि रोहित पहले टेस्ट या फिर एडिलेड (छह से 10 दिसंबर) में होने वाले दूसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे।

पहले दो टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं रोहित शर्मा

बीसीसीआई के एक सूत्र नाम ना बताने के शर्त पर कहा, ‘‘स्थिति के बारे में कोई पूरी तरह से स्पष्टता नहीं है। पता चला है कि रोहित ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि ऐसी संभावना हो सकती है कि एक निजी मामले के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के पांच मैचों की सीरीज के शुरुआत में दो टेस्ट में से एक को छोड़ना पड़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर सीरीज शुरू होने से पहले उनका निजी मामला सुलझ जाता है तो वह सभी मैच खेल सकते हैं। आने वाले दिनों में यह स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। इस दौरे पर टीम इंडिया को पांच मैचों की सीरीज खेलनी है। आखिरी बार 1991-92 में दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 मैचों की सीरीज ही खेली जा रही थी। लेकिन इस बार पांच टेस्ट मैचों के सीरीज का आयोजन किया गया है।

यह भी पढ़ें:

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

22 से 26 नवंबर- पहला टेस्ट- पर्थ (डे टेस्ट) 6 से 10 दिसंबर- दूसरा टेस्ट- एडिलेड ओवल (डे-नाइट टेस्ट) 14 से 18 दिसंबर- गाबा, ब्रिस्बेन (डे टेस्ट) 26 से 30 दिसंबर- एमसीजी, मेलबर्न (डे टेस्ट) 3 से 7 जनवरी- पांचवां एससीजी, सिडनी (डे टेस्ट)

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज