रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AUS वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के निशाने पर होंगे 7 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करते ही रचेंगे इतिहास

Rohit Sharma will breaks multiple records: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आइए उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं...

उज्जवल सिन्हा

Rohit Sharma will breaks multiple records in Australia Tour: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया। रोहित की जगह शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि, इस दौरे पर रोहित शर्मा को टीम में जगह मिली है। रोहित शर्मा तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे।

रोहित शर्मा इस सीरीज में बतौर बल्लेबाज के रूप खेलेंगे। रोहित शर्मा ने आखिरी वनडे मुकाबला 9 मार्च को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जिसमें उन्होंने 76 रनों की पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय टीम को तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं। इस दौरान रोहित शर्मा के पास कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। आइए डालते हैं एक नजर इन रिकॉर्ड्स पर...

भारत के लिए 500 अंतरराष्ट्रीय मैच

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे खेलते ही रोहित शर्मा अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वह सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बाद कम से कम 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पांचवें भारतीय बन जाएंगे। जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच में भारत के लिए पदार्पण करने के बाद से रोहित ने अब तक 499 मैच खेले हैं।

खिलाड़ी का नाम मैच रन
सचिन तेंदुलकर 664 34,357
विराट कोहली 550 27,599
महेंद्र सिंह धोनी 535 17,092
राहुल द्रविड़ 504 24,064
रोहित शर्मा 499 19,700

वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए अब तक खेले 273 वनडे मैचों में 344 छक्के लगाए हैं। अगर रोहित आगामी तीन मैचों में कम से कम आठ छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे में 351 छक्के लगाए हैं।

खिलाड़ी का नाम टीम मैच रन छक्के
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान 398 8,064 351
रोहित शर्मा भारत 273 11,168 344
क्रिस गेल वेस्ट इंडीज 301 10,480 331
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 445 13,430 270
महेंद्र सिंह धोनी भारत 350 10,773 229

ऑस्ट्रेलिया में पूरा कर सकते हैं 1000 वनडे रन

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में कंगारू टीम के खिलाफ अब तक कुल 19 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 990 रन बनाए हैं। अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में 10 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

खिलाड़ी का नाम टीम मैच रन
रोहित शर्मा भारत 19 990
विराट कोहली भारत 18 802
सचिन तेंदुलकर भारत 25 740
महेंद्र सिंह धोनी भारत 21 684
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 11 683

सौरव गांगुली का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

रोहित ने अब तक खेले गए 273 वनडे मैचों में टीम इंडिया के लिए कुल 11,168 रन बनाए हैं। उन्हें सौरव गांगुली के 11,221 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए 54 रनों की जरूरत है। रोहित शर्मा ऐसा करते ही वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

खिलाड़ी का नाम मैचों की संख्या रन
सचिन तेंदुलकर 463 18,426
विराट कोहली 302 14,181
सौरव गांगुली 308 11,221
रोहित शर्मा 273 11,168
राहुल द्रविड़ 340 10,768

रोहित शर्मा के पास भारत के लिए 20,000 रन बनाने का होगा मौका

रोहित ने अब तक भारत के लिए 499 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 19,700 रन बनाए हैं। अगर रोहित भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में कम से कम 300 रन बना लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 से ज़्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन जाएंगे।

खिलाड़ी का नाम मैचों की संख्या कुल रन
सचिन तेंदुलकर 664 34,357
विराट कोहली 550 27,599
राहुल द्रविड़ 504 24,064
रोहित शर्मा 499 19,700
सौरव गांगुली 421 18,433

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 वनडे छक्के

रोहित शर्मा के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। अब तक खेले गए 46 मैचों में उन्होंने 88 छक्के लगाए हैं। अगर रोहित आगामी तीन मैचों में कम से कम 12 और छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

खिलाड़ी का नाम टीम मैच रन छक्के
रोहित शर्मा भारत 46 2,407 88
ओइन मॉर्गन इंग्लैंड 57 1,952 48
सचिन तेंदुलकर भारत 71 3,077 35
महेंद्र सिंह धोनी भारत 55 1,660 33
ब्रेंडन मैक्कुलम न्यूज़ीलैंड 47 1,122 33

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतक

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में आठ शतक लगाए हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दो और शतकों की जरूरत है। सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक लगाए हैं।

खिलाड़ी का नाम टीम मैच शतक (100s)
सचिन तेंदुलकर भारत 71 9
रोहित शर्मा भारत 46 8
विराट कोहली भारत 50 8
डेसमंड हेन्स वेस्ट इंडीज 64 6
फाफ डु प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका 22 5

एक शतक लगाते ही पूरा कर लेंगे शतकों का अर्धशतक

इस दौरे में रोहित शर्मा अगर एक शतक लगाने में कामयाब होते हैं तो वह शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे। रोहित शर्मा ने नाम अभी तक 49 शतक है। रोहित ने टेस्ट में 12, वनडे में 32 और टी20 में 5 शतक लगाए हैं। उम्मीद है कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई रिकॉर्ड हासिल करने में सफल रहेंगे। अभी भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 100 शतक बनाए हैं। वहीं विराट कोहली के नाम 82 शतक है।

इस दौरे के बाद रोहित शर्मा का भविष्य अधर में दिख रहा है। कप्तानी से हटाए जाने के बाद ये तो साफ हो गया है कि अब रोहित शर्मा 2027 का वनडे नहीं खेलेंगे। उम्मीद है कि रोहित शर्मा इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके अपनी कई उपलब्धियां अपने नाम कर सके।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट