रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने

Most 50-plus scores in IPL: रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में 50 अर्धशतक पूरे किए। ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने।

उज्जवल सिन्हा

Rohit Sharma: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हुआ। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। कोलकाता के खिलाफ रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए यह रिकॉर्ड हासिल किया। आईपीएल में रोहित का यह 50वां अर्धशतक है। वो आईपीएल में ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ रोहित ने 38 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 78 रन बनाए। रोहित शर्मा ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल करियर में उनका सबसे तेज 'पचासा' है। इससे पहले रोहित साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

इस अर्धशतकीय पारी के साथ वो आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 72 अर्धशतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि डेविड वॉर्नर (66) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। शिखर धवन (53) तीसरे और केएल राहुल (45) पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।

IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी टीम(टीमें) मैच रन 100s 50s 50+ स्कोर
विराट कोहली RCB 268 8730 8 64 72
डेविड वार्नर DC, SRH 184 6565 4 62 66
शिखर धवन MI, HDC, SRH, DC, PBKS 222 6769 2 51 53
रोहित शर्मा HDC, MI 273 7124 2 48 50
केएल राहुल RCB, SRH, PBKS, LSG, DC 145 5222 5 40 45

मुकाबले का हाल

वहीं अगर मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इस टीम को फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार शुरुआत दिलाई। एलन 17 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रहाणे ने कैमरून ग्रीन के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की। ग्रीन ने टीम के खाते में 18 रन जोड़े। इस टीम ने 109 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद रहाणे ने अंगकृष सूर्यवंशी के साथ 36 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रहाणे 40 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए।

अंगकृष सूर्यवंशी ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में 60 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। रघुवंशी 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। हार्दिक पंड्या ने 1 विकेट अपने नाम किया।

मुंबई ने जीता मुकाबला

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। मुंबई ने 14 साल बाद सीजन का पहला मैच जीता है। रोहित शर्मा ने 78, रियान रिकल्टन ने 81, सूर्यकुमार यादव ने 16, तिलक वर्मा ने 20 और हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया।

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO