रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बने

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए टी20 क्रिकेट में 550 छक्के पूरे कर एशिया के पहले खिलाड़ी बनने का इतिहास रचा।

उज्जवल सिन्हा

Rohit Sharma Creates History: आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 550 छक्के पूरे करके इतिहास रच दिया। वो ऐसा कारनामा करने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित शर्मा को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए महज 3 छक्के की जरूरत थी। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पावरप्ले के दौरान ही 3 छक्का लगाकर यह मुकाम हासिल किया। रोहित ने मैच का अपना पहला छक्का वैभव अरोड़ा के फेंके तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लगाया, और दूसरा छक्का चौथे ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर आया। रविवार को मुंबई इंडियंस के लिए क्रीज पर रहते हुए, रोहित ने कुल छह चौके और छह छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने केकेआर से मिले 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली।

क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने नाम अब टी20 क्रिकेट में कुल 553 छक्के का रिकॉर्ड है। टी20 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2005 से 2022 तक 463 T20 मैच खेले और 1056 छक्के लगाए। उनके बाद कीरोन पोलार्ड का नंबर आता है, जिनके नाम अब तक खेले गए 735 T20 मैचों में 982 छक्के दर्ज हैं। T20s में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कुल 8 बल्लेबाज रोहित से आगे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी एशिया का नहीं है।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश मैच रन छक्के
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 463 14,562 1056
कीरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज 735 14,482 982
आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज 590 9,636 784
निकोलस पूरन वेस्टइंडीज 443 10,371 712
एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 528 14,449 595
जोस बटलर इंग्लैंड 493 13,845 593
कॉलिन मुनरो न्यूज़ीलैंड 463 11,822 582
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 503 10,986 571
रोहित शर्मा भारत 464 12,326 553*
डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका 557 11,885 541

T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले एशियाई बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा पहले और विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली ने अब तक 415 टी20 मैचों में 440 छक्के जड़े हैं। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक हैं, जिन्होंने 557 मैचों में 422 छक्के लगाए। वहीं, चौथे स्थान पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या ने 361 मैचों में 419 छक्कों के साथ अपनी ताकत दिखायी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल