ऋषभ पंत (सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

बीसीसीआई ने ऋषभ पंत की चोट पर दिया अपडेट, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में अभी नहीं कर पाएंगे विकेटकीपिंग

दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए ऋषभ पंत के पैर में चोट आ गई थी, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इस पर बीसीसीआई ने बयान जारी किया है और ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट दी है।

प्रिया जैस

बेंगलुरु: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इस टेस्ट का पहला दिन बारिश में धूल गया था। इसके कारण दूसरे दिन मुकाबला शुरू हुआ। दूसरे दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए ऋषभ पंत के पैर में चोट आ गई थी, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

इसके बाद आज खबर सामने आयी कि ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी घुटने में चोट लगने के कारण तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे। भारतीय टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से कुछ देर पहले यह जानकारी दी।

बीसीसीआई रख रही निगरानी

टीम प्रबंधन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है,‘‘ऋषभ पंत मैच के तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की चिकित्सा टीम उनकी प्रगति पर निगरानी रखे हुए है। ''

ऋषभ पंत न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद को नहीं पकड़ पाए जो उनके घुटने पर लगी। वह जल्द ही लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह ध्रुव जुरेल मैदान पर उतरे।

रोहित शर्मा ने कहा रिस्क नहीं लेगी टीम

गेंद उनके बाएं पैर के घुटने पर लगी जिसकी 2022 में कार दुर्घटना के बाद कई सर्जरी की गई थीं। इससे यह चोट गंभीर लग रही थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद बताया था कि पंत के घुटने में सूजन आ गई है लेकिन यह चोट गंभीर नहीं है।

रोहित शर्मा ने कहा

रोहित ने प्रेस कांफ्रेस में बताया, ‘‘दुर्भाग्य से गेंद सीधे उनके घुटने पर लगी, उसी पैर पर जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई है। इसलिए उनके घुटने में थोड़ी सूजन है। ''

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक एहतियाती उपाय है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ऋषभ जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनके उस पैर की बड़ी सर्जरी हुई है। ''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन