ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सब कुछ तो कर लिया, IPL 2025 में ऋषभ पंत को किसकी नजर लगी? SRH के खिलाफ फिर लखनऊ के कप्तान ने किया निराश

आईपीएल 2025 में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने तीन से लेकर सात नंबर तक बल्लेबाजी कर ली है। बावजूद इसके वो लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। SRH के खिलाफ वो महज 7 रन बनाकर आउट हो गए।

संजय सिंह बिष्ट

लखनऊ: आईपीएल 2025 में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का खराब प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस सीजन में पंत रन बनाने के लिए जूझते हुए दिख रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। लेकिन इस मुकाबले में भी पंत का बल्ला खामोश दिखा।

इस सीजन में ऋषभ पंत तीन नंबर से लेकर सात नंबर तक बल्लेबाजी कर चुके हैं। लेकिन किसी भी बल्लेबाजी क्रम में उनका बल्ला नहीं चल रहा है। करीब 10 दिन बाद शुरु हुए आईपीएल के मुकाबले में फैंस को उम्मीद थी कि लखनई के कप्तान का बल्ला चलेगा, लेकिन वो इस मैच में एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए।

तीन नंबर पर भी फ्लॉप हुए ऋषभ पंत

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत टीम के अच्छे हालात में तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। लखनऊ को पहला झटका 115 रन पर लगा। इस वक्त टीम मजबूत स्थिति में थी। ऐसे में लग रहा था कि ऋषभ पंत आराम से खेलकर अपनी पारी को बड़ा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कप्तान ऋषभ पंत हैदराबाद के खिलाफ 7 रन के स्कोर पर ईशान मलिंगा का शिकार बने। इस सीजन में ऋषभ पंत ने सभी नंबर पर बल्लेबाजी करके देख लिया। लेकिन किसी भी बल्लेबाजी क्रम में उनका बल्ला नहीं चल पा रहा है।

आईपीएल 2025 में पंत का फ्लॉप शो जारी

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत अब तक के सबसे महंगे कप्तान बने। उन्हें लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। ऐसे में सभी को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन वो इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

आईपीएल 2025 में  ऋषभ पंत के कप्तान के तौर पर कुल 12 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12.27 की खराब औसत के साथ महज 135 रन निकले हैं। वहीं, उनका सर्वाधिक स्कोर 63 का रहा है। अब उनके इस प्रदर्शन की जमकर आलोचना भी हो रही है।

LSG ने SRH को दिया 206 रन का टारगेट

मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच के सामने 205 रन स्कोर खड़ा किया। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन 65 रन मिचेल मार्श ने बनाए। इसके अलावा एडन मार्करम ने भी 61 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा निकोलस पूरन के 45 रन बनाए।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री