ऋषभ पंत सोर्स-सोशल मीडिया
क्रिकेट

ऋषभ पंत की वापसी की अटकलें तेज, जल्द मिल सकता फिटनेस क्लीयरेंस; NZ दौरे पर जाने से टीम मिलेगी मजबूती

Rishabh Pant Comeback: ऋषभ पंत जल्द ही भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। 12 नवंबर को भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होगी, ऐसे में पंत की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • स्टार विकेटकीपर टीम इंडिया में ऋषभ पंत की वापसी की अटकलें हुई तेज

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से पंत को जल्द मिल सकता है फिटनेस क्लीयरेंस

  • पंत को हाल ही में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से ईरानी कप खेलते समय साइड स्ट्रेन की समस्या से थे पीड़ित

Rishabh Pant Fitness Update Expected To Go On The NZ tour: भारतीय टेस्ट टीम के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही पूरी तरह फिट होकर टीम से जुड़ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद पंत 12 नवंबर को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन के लिए रवाना हो सकते हैं। हालांकि, उनका न्यूजीलैंड जाना दो मैच सिमुलेशन ड्रिल सफलतापूर्वक पूरी करने और रिटर्न टू प्ले (RTP) सर्टिफिकेट मिलने पर निर्भर करेगा।

पंत को हाल ही में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से ईरानी कप खेलते समय साइड स्ट्रेन की समस्या हुई थी। पसलियों के आसपास खिंचाव के कारण उन्हें मैदान से दूर रहना पड़ा। इसके बाद उन्हें फिटनेस क्लीयरेंस की शर्त पर भारत-A टीम में एक अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए शामिल किया गया था, लेकिन CoE से जरूरी RTP सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण वह मुकाबला नहीं खेल सके।

पंत की टीम में हो सकती है वापसी

PTI के खबर के अनुसार BCCI के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पंत अब पूरी तरह फिट हैं। वह मंगलवार को CoE में मैच सिमुलेशन ड्रिल में हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को भी उनका एक और सिमुलेशन राउंड निर्धारित है। दोनों राउंड सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद उन्हें खेलने की अनुमति मिल सकती है। इसके बाद वह 12 नवंबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे।

पंत की वापसी भारतीय टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है। वह मौजूदा टीम के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है। उन्होंने 2020 में भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान टेस्ट मैच खेले थे। ऐसे में उनकी मौजूदगी टीम के लिए अनुभव और आत्मविश्वास दोनों लिहाज से फायदेमंद हो सकती है।

अबतक कैसा रहा ऋषभ पंत का करियर?

29 वर्षीय ऋषभ पंत अब तक भारत के लिए 52 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 43 से अधिक की औसत से 8 शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेट के पीछे शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

खास बात यह है कि पंत ने SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में से ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक लगाए हैं। अब न्यूजीलैंड दौरे पर उनकी उपलब्धता भारतीय टीम के लिए बड़ा सकारात्मक संकेत हो सकती है।

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें